Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया के 5 ऐसे देश, जिनके पास नहीं है अपनी कोई सेना | 5 Such Countries of the World, which do not have any Army of their own

0
हम सभी जानते है कि किसी भी देश में सुरक्षा के दो स्तर होते हैं, पहला सेना और दूसरा पुलिस। जहां सेना की जिम्मेदारी बाहरी सुरक्षा की होती है यानी बॉर्डर (सीमा) की सुरक्षा, तो वहीं पुलिस की जिम्मेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा की।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनके पास अपनी कोई सेना है ही नहीं। इनमें से कुछ देशों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तो दूसरे देश उठाते हैं।    


1. वैटिकन सिटी (Vatican City) - वैटिकन सिटी यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, उसके पास किसी तरह की कोई Army (सेना) नहीं है। वैटिकन सिटी में पहले नोबल गार्ड हुआ करते थे, लेकिन वर्ष 1970 में इस संस्था को ध्वस्त कर दिया गया। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब इतालवी सेना की है। 

2. मोनैको (Monaco) - मोनैको भी एक छोटा सा देश है, जहां 17वीं सदी से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां दो छोटी-छोटी सैनिक टुकड़ियां हैं, जिसमें से एक यहां के राजकुमार की सुरक्षा करती है और दूसरी नागरिकों की। इस देश को सुरक्षा फ्रांस की सेना इसे प्रदान करती है।


3. मॉरीशस (Mauritius) - मॉरीशस एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहां भी वर्ष 1968 से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। हालांकि मॉरीशस में 10,000 पुलिस कर्मी हैं, जो आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। 

4. आइसलैंड (Iceland) - यूरोप के दूसरे सबसे बड़े द्वीप आइसलैंड में भी वर्ष 1869 से ही कोई सेना नहीं है। यह देश नाटो (NATO) का सदस्य है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिकी सेना की है। 

5. कोस्टा रिका (Costa Rica) - मध्य अमेरिका के कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित देश कोस्टा रिका में वर्ष 1948 के बाद से कोई भी सेना नहीं है। साल 1948 में यहां भयंकर गृहयुद्ध छिड़ गया था, जिसके बाद इस देश ने अपनी सेना समाप्त कर दी। कोस्टा रिका देश बिना सेना के चलने वाले बड़े देशों में शुमार है। हालांकि कोस्टा रिका में आंतरिक मामलों को सुलझाने के लिए पुलिकर्मी है। 


नोट:- आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। और इनमें से किस देश के बारे में आपको विस्तृत जानकारी चाहिए वो कमेंट करके हमें जरूर बताएं। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments