Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

इस मंदिर में आज भी मौजूद है समुद्र मंथन से निकला अमृत कलश | Amrit Kalash In Hindi

0
हमलोग बचपन से ही पौराणिक कथाओं और पौराणिक मान्यताओं के बारे में सुनते आ रहे है, जिनमें से एक है समुद्र मंथन का। समुद्र मंथन और उससे निकले अमृत कलश की बातें न जाने हम कितने सालों से सुनते आ रहे हैं। Amrit Kalash In Hindi..

हालांकि कुछ लोग इस घटना को सिर्फ एक पौराणिक कथा मानते हैं, सच नहीं। लेकिन ये बात जानकर  आपको हैरानी होगी कि मुस्लिम देश इंडोनेशिया में एक ऐसा मंदिर है, जहां के बारे में कहा जाता है कि वहां आज भी वो अमृत कलश (Amrit Kalash About In Hindi) मौजूद है, जो समुद्र मंथन से निकला था। 


इंडोनेशिया में मौजूद इस मंदिर का नाम कंडी सुकुह है, जो मध्य और पूर्वी जावा प्रांतों की सीमा पर माउंट लावू (ऊंचाई 910 मीटर यानी 2,990 फीट) के पश्चिमी ढलान पर स्थित है। इंडोनेशिया के इस प्राचीन मंदिर में एक ऐसा कलश मौजूद है, जिसमें एक द्रव्य हजारों वर्षों से मौजूद है। इस कलश में मौजूद द्रव्य के बारे में माना जाता है कि ये अमृत (Amrit Kalash Facts In Hindi) है, जो अभी तक सूखा नहीं है। 

दरअसल, साल 2016 में इंडोनेशिया के पुरातत्व विभाग (Archeologist of indonesia) द्वारा इस मंदिर की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी विशेषज्ञों को मंदिर की दीवार की नींव से एक तांबे का कलश मिला, उस कलश के ऊपर एक पारदर्शी शिवलिंग (Lord Shiva In Hindi) स्थापित था और कलश के भीतर कोई द्रव्य भरा हुआ था। 


रिसर्च में पता चला कि तांबे के उस कलश को कुछ इस तरह से जोड़ा गया था कि उसे कोई खोल न सके। एक और बात है जो सबसे हैरान करने वाली थी, वो ये कि जिस दीवार की नींव से वो कलश मिला था, उसपर समुद्र-मंथन की नक्काशी की गई थी और महाभारत (Mahabharata About In Hindi) के आदिपर्व का वर्णन किया गया था। 

ऐसा माना जाता है कि तांबे का वो कलश 1000 ईसा. पूर्व का है, जबकि वह मंदिर 1437 ईसा. पूर्व के आसपास बनाया गया था। उस काल में मलेशिया पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन 15वीं सदी में जब इंडोनेशिया में इस्लाम का वर्चस्व हुआ तो इस हिन्दू मंदिर (Hindu Temple In Hindi) को ध्वस्त कर दिया गया। ऐसा माना जाता है कि उसी समय तांबे के उस कलश को इस मंदिर के दीवारों में छुपा दिया गया होगा। 


नोट:- क्या इस तांबे के कलश में अमृत है? क्या यह कलश सच में समुद्र मंथन से निकला था? इन सब बातों के बारे में आपलोगों का क्या कहना है आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बता सकते है। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments