Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

डुमस बीच - एक भूतिया जगह | Dumas Beach In Hindi

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, हमलोग जानने वाले है एक ऐसे जगह के बारे में जहां शाम ढ़लने के बाद जो भी जाता है वो कभी वापस नही लौटता... क्या आपलोगों ने ऐसे जगह के बारे में कभी पढ़ा या सुना है अगर नही तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से जानते है...उस जगह के बारे में..की वो जगह कहाँ है तथा उसका रहस्य क्या है?...तो चलिए शुरू करते है... most mysterious places in the world... 


क्या आपलोगों ने कभी भूत देखे हैं...क्या आपलोगों को कभी किसी भूत से मुलाकात हुई है...क्या आपको कोई ऐसी जगह मालूम है जहां रोज आते हैं भूत। भूत-प्रेतों से जुड़ी कई कहानियां आपलोगों ने पढ़ी या सुनी होंगी...भूत-प्रेतों पर बनी कई फिल्मों में भी आपने भूतों को देखा होगा...मगर मैं आज आपको जो बताने जा रहा हूँ, उसे पढ़ने के पहले आप अपने दिल को थोड़ा मजबूत कर लीजिए। scariest places in the world...


जी हां...आज के इस लेख में जानेगें एक ऐसी जगह के बारे में जहां सुनाई देती हैं कुछ आवाजें चीखने की, चिल्लाने की। एक ऐसी जगह जहां रात के अंधेरे में कोई मदद की गुहार लगाता है कोई फूट-फूटकर रोता है, लेकिन आस-पास देखने पर वहां दिखता कोई नहीं। top 35 haunted spots in india

कभी-कभी जहां शाम ढ़लने के बाद खनकती हैं चूड़ियां, सुनाई देती है बजते घुंघरू की आवाज....साज की एक ऐसी दुनिया जिसमें जिंदगी का नामो-निशान तक नहीं...

आपको ये सुनने में अगर अजीब लग रहा है, तो लगना ही चाहिए। मगर लोग कहते हैं कि भारत के गुजरात का वो समंदर का किनारा...समंदर के किनारे का वो बीच...और उसी बीच पर जश्न मनाती कुछ अदृश्य शक्तियां हैं। एक ऐसी शक्तियां जो इंसानों से अलग हैं।


एक ऐसी बीच जहां शाम ढलने के बाद इंसानों का आना जाना वर्जित हो जाता है...गुजरात (haunted spots in india) के उस बीच पर चमकती रात में चमकती है उन अदृश्य शक्तियों की मौजूदगी और बसंती शाम में समंदर के खारे जल में उभरती चली आती हैं कुछ परछाइयां।

कुछ लोगों का कहना है कि वो भटकती आत्माएं हैं, वो सायों का समूह है, जिसे इंसानों की आंखों से देखने पर दिल धड़कना बंद हो जाता है।

जी हां...ये कहानी हैं गुजरात के ‘डुमस बीच’ को लेकर। इस बीच को ‘दमस बीच’ भी कहते हैं। यूं तो इस बीच (dumas beach in hindi) पर दिन भर प्रेमी जोड़े और पर्यटकों का एक मेला से लगा रहता है मगर जैसे-जैसे सूरज ढ़लने की स्थिति में जाता है और जैसे-जैसे शाम गहराती है वैसे-वैसे यहां से इंसान गायब होने लगते हैं।
 
कुछ लोगों का कहना है कि शाम ढलने के बाद यहां रूहों का बसेरा हो जाता है। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो यहां शाम ढलने के बाद भूत आते हैं।


इस बीच के बारे में कहा जाता है कि यहां पर सदियों से भूतों ने अपना कब्जा जमा लिया था। भूतों के कब्जे के कारण ही यहां समंदर की रेत सफेद नहीं बल्कि काली है वरना ज्यादातर समंदर की रेत सफेद होती है।

लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए इस बीच से ही सटा शवदाह गृह भी दिखाते हैं। लोगों की मानें तो अकाल मृत्यु के कारण मरे वो लोग जिनका दाह संस्कार यहां होता है, वो इन्हीं बीच वाले भूतों के समूह में शामिल हो जाते हैं।

अगर लोगों की मानें तो गुजरात के इस बीच पर शाम ढलने के बाद जो भी गया वो कभी जिंदा नहीं लौटा। सूरत (horror spots in india) से 20 किमी दूर दमस या डुमस नाम के इस बीच को प्रेमियों का पसंदीदा बीच कहा जाता है। दिन भर यहां प्रेमी जोड़े के साथ-साथ पर्यटक भी आते रहते हैं। मगर यहां स्थानीय लोग भूतों की कहानी को इतने दावे के साथ बताते हैं कि न चाहते हुए भी एक अनजाना सा डर दिल में बैठ जाता है।

गुजरात के इस बीच पर भूतों की इस कहानी में कितनी सच्चाई है, ये तो बताना बेहद मुश्किल है, मगर ये सच है कि इस बीच पर रात के अंधेरे में कभी-कभी समंदर किनारे कुत्ते रोते हैं, जिसे लोगों ने भूत-प्रेत से जोड़ दिया है।


Note: आपलोगों को आज का ये लेख कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आज का ये लेख आपको पसंद आया है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करे, इस लेख से जुड़े कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप हमसे पूछ सकते है। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments