हमारी ये दुनिया ऐसे कई अजीबोगरीब रहस्यों (Mysterious World) से भरी पड़ी हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसा भी नहीं है कि, इन अजीबोगरीब रहस्यों से भरी और उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश न की हो।
दरअसल वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम जितनी बार भी इन रहस्यों (Mysterious Story) के पीछे का सच जानने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही अधिक उलझ जाते है। आज के इस लेख में, मैं आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ताली बजाते ही पानी ऊपर उठने लगता है। दरअसल, यह जगह एक जलकुंड है।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 5 रहस्यमयी जगहें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मैं जिस रहस्यमयी कुंड (Mysterious Pool) के बारे में बात कर रहा हूँ वो झारखंड (Jharkhand In Hindi) के बोकारो जिले में स्थित है। इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड के ये कुंड कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है।
इस कुंड के बारे में लोगों का कहना है कि, अगर कोई व्यक्ति इस कुंड के सामने ताली बजाता है तो इसका पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। देखने में इस कुंड का नजारा बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस कुंड के रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 9 अनोखे आइलैंड
इस कुंड का एक और भी रहस्य है। दरअसल, इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि, यहां गर्मियों के मौसम में ठंडा और सर्दियों के मौसम में गर्म पानी निकलता है, जो कि एक रहस्य ही बना हुआ है। वहीं यहां के लोगों की मान्यता है कि, इस कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।
इसलिए इस कुंड (Mysterious Pool In Hindi) में स्नान करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं वैज्ञानिकों का इस रहस्यमयी कुंड को लेकर कहना है कि, अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब यह है कि, इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है।
Note: मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया होगा। अगर इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे। धन्यवाद
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.