Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

आँख से जुड़े 31 रोचक तथ्य | 31 Interesting Facts About Eye

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपको आंखों (Eyes Facts) के बारे में ऐसी ज़ानकारी देगे जो आज से पहले ना तो आपलोगों ने पढ़ी होगी और ना ही सुनी होगी। मुझे खुद रोचक तथ्य पढ़ना और आपलोगों तक उसे साझा करने में जो सूकून मिलता है ना वो दुनिया में कही नही है। आज के इस लेख के माध्यम से आप भी इस सूकून के हिस्सेदार बनिए।

1. क्या आप जानते है कि हम असल में केवल 3 ही रंग को देख पाते है: नीला, लाल और हरा रंग। और बाकी सारे रंग इन्हीं तीनों रंगों को मिलाकर बनते है। हम इन तीनों रंगों की मदद से 1 करोड़ रंग को पहचान पाते है।


2. क्या आपको पता है कि हमारा आधे से अधिक दिमाग आंखो (Eyes Facts In Hindi) को ही संभालने में लगा रहता है। (Approx. 65%)

3. आपकी जानकारी के लिए बता दें की हमारे शरीर में आंखों को कंट्रोल करने वाली जो मांसपेशी (Muscle) है वो सबसे ज्यादा सक्रिय (Active) रहती है। हमारे शरीर में फोकस करने वाली मांसपेशियां एक दिन में 10 लाख बार हिलती है। क्या आप जानते है कि आपकी टांगों की मांसपेशियों को इतना ही काम करने के लिए एक दिन में करीब 80km पैदल चलना पड़ेगा।

4. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी आंखो में जबरदस्त मेडिकल पाॅवर होती है। इनमें धूल, मिट्टी को छानने की क्षमता होती है और संयोगवश, आँख के शीशे पर थोड़ी बहुत स्क्रेच लग भी जाती है तो आंख स्वंय उसे 48 घंटे के अंदर ठीक कर लेती है।

5. हमारी आंखे केवल दो कोशिकाओं (cells) की वजह से देख पाती है। एक है Rod cells और दूसरी है Cone cells. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी आंखो में 13 करोड़ rod cells और 70 लाख cone cells होती है। हम जो अंधेरे में थोड़ा-बहुत देख पाते है वो Rod cells की मदद से ही अंधेरे में देख पाते है।

6. क्या आपको पता है कि इंसान की आंख 576 मेगापिक्सल की है। आंख (Eyes About In Hindi) को किसी एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है। आंख के जितना तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से परे है।

7. क्या आप जानते है कि हमारी आंखो का रंग (Colour) ‘melalin’ पर निर्भर करता है। ये मेलालिन नीली आंखों वाले लोगों में अधिक पाया जाता है।


8. कुछ लोग ऐसे होते है जिनके दोनों आँखो का रंग अलग-अलग होता है। इसे Hererochromia कहा जाता है।

9. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको नजदीक का दिखाई नही देता तो आपकी आंखों के गोले यानी eyeball बड़े होते है और यदि आपको दूर का नही दिखाई देता तो ये eyeball छोटे होते है।

10. क्या आप जानते है कि नीली आँखो (Blue Eyes Facts) वाले लोग सूर्य की चमक दूसरों के मुकाबलें कम सहन कर पाते है। एक रिसर्च के अनुसार आज से 10,000 वर्ष पहले धरती पर एक भी नीली आंखों वाला इंसान नही था। मतलब, आज पृथ्वी पर मौजूद सभी नीली आंखों (Blue Eyes Person) वाले लोगों के पूर्वज एक ही थे, जो आज से 10 हजार वर्ष पहले पैदा हुआ थे।

11. क्या आप जानते है कि नवजात बच्चा 15 इंच की दूरी तक ही ठीक से देख पाता है। इसके आगे वो साफ-साफ नही देख पाता और एक व्यक्ति के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक उसकी आँखों का एक ही आकार (Size) रहता है, ये घटती बढ़ती नही है।

12. हमारे शरीर का दूसरा सबसे जटिल पेचीदा (Complex) अंग आंखें ही है। पहले स्थान पर दिमाग (Brain) है। जिसमें 20 लाख भाग (Parts) होते है और यह प्रति घंटे 4.5kb यानी लगभग 0.034 MB तक कि जानकारी का आदान-प्रदान करती रहती है।

13. क्या आपको पता है कि जब आप रोते है, तो आपकी नाक क्यों बहती है? क्योंकि रोने पर आपकी नाक इसलिए बहती है क्योंकि हमारी आंखों का आंसू नाक के रास्ते रिसने लगते है।


14. हमारी पूरी आंख में केवल Cornea (काॅर्निया) ही ऐसा टिशू है जिसमें खून नही होता। इस कारण से हमारे शरीर के इस भाग को यानी कार्निया को ऑक्सीज़न (O2) की जरूरत भी नही पड़ती। आंखों की कई ऐसी सर्जरी है जिसमें शार्क मछली की आंख का Cornea उपयोग(Use) किया जाता है, क्योंकि शार्क मछली के आंखों की कॉर्निया इंसान की Cornea के बिल्कुल समान होता है।

15. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप किसी से बातें करते है तो उस समय आपकी पलकें ज्यादा झपकती है लेकिन जब आप कंप्यूटर स्क्रीन, किताबें या कागज पर कुछ पढ़ रहे होते है तो उस समय आपकी पलकें कम झपकतीं है – इसलिए आपकी आंखे ज्यादा थकती है।

16. क्या आपको पता है कि आप अपनी आंखे (Eye Facts About In Hindi) लगभग एक मिनट में 17 बार, एक दिन में 14,280 बार और एक वर्ष में 52 लाख बार झपकाते है। एक बार आंख झपकाने में करीब 100 से 150 milliseconds लगते है, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा एक सेकंड में 5 से अधिक बार आँख झपकाना असंभव है। अगर किसी मनुष्य के पूरे जीवन का आंख झपकाने का समय जोड़ा जाए तो यह 1 साल से अधिक होगा। क्या आप जानते है कि आँख झपकाने के दो कारण है: पहला अपनी आँखो में नमी बनाए रखना और दूसरा बाहरी कणों से आंखो को बचाना।

17. रोशनी और अंधेरे के हिसाब से हमारी आंखे खुद को एडजस्ट कर लेती है। अगर आपको विश्वास नही है तो इसे देखने के लिए एक प्रयोग करे: आप अपने बाथरूम का बल्ब बंद करके अंदर जाएं, और थोड़ी देर बाद शीशे के सामने खड़े होकर बल्ब जला दे। आप शीशे में देखेंगे की कैसे आपकी आंखो की पुतलियाँ सिकुड़ती है।

18. नवजात बच्चों को रोते हुए तो आप सभी ने देखा ही होगा लेकिन क्या आप जानते है कि बच्चा जब तक 4 से 13 हफ्तों का नही हो जाता, तब तक वो केवल रोने की आवाज़ ही करता है, उसकी आँखो से आँसू नही निकलते।

19. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक 5 महीने बाद हमारी पलकें नई आती रहती है, जबकि हमारे सिर के बाल 2 से 4 साल बाद बदलते है।


20. करेलिया (गिरगिट) एक ही समय पर 2 अलग-अलग दिशाओं में देख सकता है।

21. क्या आप जानते है कि कुत्तों को हरे और लाल रंग में अंतर नही पता लगता है।

22. क्या आपको पता है कि जब हम किसी हैरान (आश्चर्य) करने वाली चीज (व्यक्ति, वस्तु, स्थान इत्यादि) को देखते है, तो हमारी आंखो की पुतलियों का आकर 45% तक बड़ा हो जाता है।

23. क्या आपको पता है कि जब हम कोई तस्वीर खिचवातें है, तो कई बार फोटो में हमारी आँखे लाल आ जाती है। क्योंकि फ्लैश (Flash) को रेटिना की रक्त वाहिनाएँ रिफ्लेक्ट कर देती है। लेकिन ऐसा जानवरों में नही होता है। कुत्तों व अन्य जानवरों की आंखे हरी आती है। क्योंकि जानवरों के आंखों की रेटिना के पीछे कोशिकाओं की अतिरिक्त (Extra) परत्त होती है। तस्वीर में आपकी आंखे लाल ना आए इससे बचने के लिए आप अपनी फोटो को ऐसे एंगल से शूट करवाएँ कि light (रोशनी) का सोर्स कैमरे के बिल्कुल ऊपर ना हो।

24. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिक्योरिटी लाॅक के लिए eyes scan अधिक उपयोग (Use) इसलिए किया जाता है, क्योंकि हमारे fingerprints में 40 unique character होते है, जबकि iris (जो आंखो की पुतलियों के साइज और लाईट को कंट्रोल करता है) उसमें 256 unique character होते हैं।


25. क्या आपको पता है बाज़ की नज़र इंसान की नजर से 4 से 5 गुना तेज़ होती है। इंसान की आंखों के लिए दृष्टि की शुद्धता 20/20 तय की गई है और बाज़ की आंखों के लिए यह शुद्धता 20/4 तय की गई है। मतलब यह हुआ कि जिस चीज़ को इंसान की आंखे 20 फीट की दूरी से देख पाती है उसी चीज को बाज की आंखें 100 फीट की दूरी से देख लेता है।

26. ये तथ्य पढ़कर आपलोगों को शोक लगेगा, कि गाजर (Carrot) आपकी आंखों की रोशनी नही बढ़ाती। बल्कि यह एक अफवाह है, जो अंग्रेजों द्वारा अपनी एक चीज छुपाने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध यानी Second World War के दौरान फैलाई गई थी। दरअसल, युद्ध के वक़्त अंग्रेज पायलट बहुत दूर से ही दुश्मन को ढूंढ लेते थे क्योंकि दुश्मनों को ढूंढने के लिए उनको रडार का लाभ मिल रहा था। अपने दुश्मनों से इस रडार को छिपाने के लिए उन्होनें यह अफवाह उड़ाई की हमारे पायलट अपने भोजन में गाजर खाते है इसलिए उनकी आंखो की रोशनी तेज है।

27. आइब्रो (सेली, भौंहें) का क्या काम होता है?

> दरअसल, आइब्रो यानी भौंह का काम होता है पसीनें, धूल-कण, गंदगी आदि को आंखो में गिरने से बचाना, वहां की परिस्थितियों की जानकारी रोम छिद्रों के माध्यम से नर्वस सिस्टम को देने के लिए, हमारी भावनाओं (Emotions) को दिखाने के लिए और चेहरों की पहचान करने के लिए एक चिन्ह का काम करना।

28. क्या प्रार्थना के समय आंखें बंद करना ज़रूरी है?

> प्रार्थना के समय आंखें बंद करना सभी के लिए जरूरी नही है। क्योंकि आंखे बंद करने से तो केवल हमें भगवान पर ध्यान लगाने में या किसी एक जगह फोकस करने में मदद मिलती है। (Personal Thinking Answer)।

29. इंसान की आंखें कितनी दूर तक देख सकती है?

> इंसान की आंखें कितनी दूर तक देख सकती है, तो इसके जवाब सीधा है कि यदि सपाट धरती पर पूरा अंधेरा हो तो 48 किलोमीटर दूर से भी मोमबती की लौ को देखा जा सकता है। आंखों का देखना दूरी पर निर्भर नही करता है बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि प्रकाश (Light) और photon के कितने कण उस वस्तु से निकल रहे है।


फोटोन (Photon) के 5 से 14 कण और आंखों की 5 से 14 rod cells की activation (सक्रियता) ही काफी है दिमाग को ये बताने के लिए कि हम कुछ या किसी चीज़ को देख रहे है।

30. नंगी आंखों (Naked eye) से देखी जाने वाली सबसे दूर की वस्तु क्या है?

> नंगी आंखों (Naked eye) से देखी जाने वाली सबसे दूर की वस्तु ‘Andromeda galaxy’ है। क्या आप जानते है कि यह गैलेक्सी 10 खरब तारों को इकट्ठा करके इतनी रोशनी (light) पैदा कर लेती है कि कुछ हजार photon धरती (Earth) के हर वर्ग सेंटीमीटर पर हमेशा टकराते रहते है। ये गैलेक्सी धरती से लगभग 25 लाख light years (प्रकाश वर्ष) दूर है।

Note: याद रखें, 1 light years = 94 खरब 60 अरब किलोमीटर होता है।

31. सेक्स के अंत में महिलाएं आंख बंद क्यों कर लेती है?

> इसके पीछे सिंपल सा कारण यह है कि आंख बंद करके किसी भी एक चीज पर फोकस करना आसान हो जाता है। इसलिए अगर कोई महिला शारीरिक संबंध (Sex) के दौरान अपनी आंखे बंद करती है तो इसका मतलब यह हुआ कि वो इसका पूरा मजा ले रही है।


लगभग 93% महिलाएं शारीरिक संबंध (Sex) के दौरान चरमसुख का अनुभव तभी कर पातीं हैं जब उनकी आंखें बंद होती हैं और ऐसा हस्तमैथुन करने के वक़्त में भी होता है।


Note:- आपलोग बताइये की आज का ये लेख आँख से जुड़े 31 रोचक तथ्य आपलोगों को कैसा लगा, अगर आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास शेयर करें।


Post a Comment

0 Comments