Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

हैती देश | एक ऐसा देश जहां मुर्गों की लड़ाई होती है और जहां लॉटरी में है लोगों का विश्वास

0
हैती देश यह कैरेबियन देशों में एक देश है। हैती कैरेबियन देशों में तीसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश का इतिहास जितना प्राचीन है उतनी ही प्राचीन यहां की संस्कृति और परंपराएं हैं।

हैती देश में दूसरे देशों से प्रत्येक वर्ष हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हैती देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर है। इस देश के लोग आज भी अपनी परंपराओं और पुराने रीति-रिवाजों में विश्वास रखते हैं। 

★ अमेरिकी सेना ने किया था कब्जा

हैती, इस देश की आधिकारिक भाषा फ्रेंच और हैतियन क्रेओल है। साल 1915-1934 के बीच अमेरिकी सेना का इस देश पर कब्जा था। कैरिबियन देशों में तीसरे सबसे बड़े देश हैती की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी। 


पहली बार जब क्रिस्टोफर कोलंबस ने हैती (हिस्पानियोला द्वीप) को देखा तो उन्होंने सोचा कि उन्होंने भारत देश या एशिया का पता लगा लिया है। लेकिन उन्हें ये बात बाद में पता चली कि यह एक कैरेबियन देश है। 

★ सबसे अधिक अनाथ बच्चे

क्या आप जानते है कि इस देश में दुनिया के सारे देशों  की अपेक्षा कहीं ज्यादा अनाथ बच्चे हैं। हैती देश में साल 2010 में आए भूकंप से पहले अमेरिका ने यह अनुमान लगाया था कि हैती देश में 4 लाख 30 हजार अनाथ बच्चे हैं। लेकिन आशंका है कि अनाथ बच्चों की अब ये संख्या और बढ़ने की ओर है। दुनियाभर की कई सारी संस्थाएं इन अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही हैं।

★ यहां के अर्थव्यवस्था में पर्यटन का है अहम हिस्सा

इस देश के 79% लोग आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। हैती देश की कमाई का मुख्य स्रोत पर्यटन, चीनी शोधन, चीनी, आटा, वस्त्र और सीमेंट है। इसके अलावा यह देश तेल, कॉफी और कोकोआ का भी निर्यात करता है। हैती देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम हिस्सा है।


इस देश में प्रत्येक वर्ष घूमने लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं। कोरोना वायरस या कोरोना संक्रमण की वजह से फिलहाल हैती देश में पर्यटन बंद है। 

★ यहां के लोगों का है लॉटरी में विश्वास

इस देश के लोगों का लॉटरी में काफी विश्वास है। हैती देश के लोग लॉटरी पर जमकर पैसा लगाते हैं। यहां की अर्थव्यवस्था कमजोर होने के कारण और स्थिर आय की वजह से यहां के लोगों की दिलचस्पी लॉटरी में बढ़ी है। इस देश के लोग देवताओं पर भी बहुत विश्वास रखते हैं और अपने इसी विश्वास को वो लॉटरी में भी आजमाते हैं।  

★ मुर्गों की लड़ाई

इस देश में मुर्गों को आपस में लड़ाना या ऐसे कहें कि मुर्गों की लड़ाई यहां काफी लोकप्रिय है। हैती देश के लोग आज भी मनोरंजन के पारंपरिक तरीकों पर विश्वास करते हैं।


इस देश में मुर्गों की लड़ाई में जो भी व्यक्ति मुर्गे पर पैसा लगाता है और उस व्यक्ति का मुर्गा जीत जाता है तो उसे इनाम के तौर पर 67 डॉलर यानी लगभग 5100 रुपये दिए जाते हैं। इतना राशि इस देश  के व्यक्ति के लगभग एक महीने के वेतन के बराबर होती है। 

★ पुरानी बसों का व्यापार 

इस देश में पुरानी बसों का खूब व्यापार किया जाता है। हैती में अमेरिका से खरीदी गईं पुरानी बसों का अधिक उपयोग किया जाता है। यहां इन बसों को कमियन कहा जाता है। यहां के लोग कमियन यानी बसों का उपयोग ज्यादातर यातायात के लिए करते हैं।

Post a Comment

0 Comments