Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

पांडा से जुड़े 45 रोचक तथ्य - anokhagyan.in

1
हेलो दोस्तों आज के Amazing Facts में हमलोग जानेंगे पांडा के बारे में। आज हमलोग पांडा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी लेंगे। तो चलिए आज का ये Article शुरू किया जाए।

पांडा यह मूलतः दक्षिण मध्य चीन के इलाकों में रहते है। इनके कान, आँख और शरीर के काले धब्बों की वजह से इसे आसानी से भालू की श्रेणी से अलग किया जा सकता है।

1. “पांडा” यह शब्द नेपाली भाषा के “पोन्या” से लिया गया है जिसका मतलब होता है “बाँस" या "पौधे खाने वाला जानवर”

2. पांडा यह मुख्य रूप से चीन की सिचुआन पहाड़ियों पर पाए जाते है और इसके अलावा यह 27 अन्य देशों में भी पाए जाते है |

3. बड़े पांडा जो होते है उसकी लम्बाई 4 से 6 फिट होती है जबकि उनकी पूंछ 13 Cm होती है।


4. बड़े पांडा जो होते है उनके शरीर के उपर फर की चादर होती है और ये फर की चादर उसे ठंड से बचाती है।

5. पांडा पेड़ों पर चढ़कर वहां अपने रहने के लिए घर बनाते है।

6. बड़े पांडा एक दिन में 40 बार अपने मल का त्याग करते है जिससे उनकी पाचन क्रिया सुचारू रूप से बनी रहती है।

7. पश्चिम में पांडा के बारे में सबसे पहली बार 11 मार्च 1869 में पता चला, जब एक फ्रेंच मिशनरी आर्म्ड डेविड को किसी शिकारी से इसके Skin (त्वचा) मिले थे।

8. पांडा की प्रजाति के खत्म होने के डर से चीन में इसे संरक्षित रखा गया है।

9. पांडा का जीवनकाल 28 से 35 वर्ष तक का होता है।

10. पांडा के बच्चे अपनी माँ के साथ 3 वर्षों तक रहते है।

11. पांडा 4 से 8 वर्ष में Breeding (प्रजनन) करते है।

12. पांडा के मल से Bio fuel (बायो ईंधन) बनाई जाती है।

13. पांडा का 99 फीसदी आहार बाँस है इसे Carnivores कहा जाता है।

14. जिस बांस के मोटे डंठल (Stalk) को हम कुल्हाडी की मदद से काट पाते है। पांडा उसे बहुत आसानी से एक दिन में 11-14 किलो तक खा सकता है।

15. पांडा कभी-कभी चिड़िया को भी खा जाता है।


16. बांस की खरोचों से बचने के लिए पांडा के गले में सुरक्षात्मक परत होती है।

17. पांडा देखने में भले ही मासूम लगते हो लेकिन इनके जबड़े इतने मजबूत होते है कि यह एल्युमिनियम की प्लेट भी चबा सकते है।

18. इनके बच्चों के आंखों का धब्बा शुरुआत में गोल होता है लेकिन जैसे-जैसे इनकी आयु बढ़ती जाती है ये Circle (गोल) आंसू की बूंद की आकृति में बदल जाता है।

19. जायंट पांडा की प्रजाति को वर्ष 1990 से विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी रखा गया है।

20. पांडा की प्रजातियों की विलुप्ति का मुख्य कारण उनके आवासों को नुकसान पहुचना और उनका शिकार करना है।

21. चीन के लोग पांडा को शान्ति का प्रतीक मानते है।

22. लगभग 100 वर्ष पहले वारिंग (Waring) नाम की एक जनजाति के लोग युद्ध की समाप्ति के लिए पांडा के चित्र वाला झंडा लहराते थे।

23. दुनियाभर में लगभग 1000 पांडा ही शेष बचे है।


24. वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि साल 2025 तक पांडा की आबादी बढ़कर 5000 तक हो जायेगी। क्योंकि इनको विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है।

25. जायंट पांडा और रेड पांडा दोनों का एक जैसा आवास और एक जैसा भोजन है और दोनों ही विलुप्ति की कगार पर है। फिर भी वैज्ञानिक शोध में बताते है कि जायंट पांडा भालू परिवार का सदस्य है जबकि रेड पांडा रैकून परिवार का सदस्य है।

26. एक प्राचीन मान्यता के अनुसार एक समय सारे पांडा सफेद भालू की तरह ही थे।

27. एक प्राचीन मान्यता ऐसी है कि एक बार एक लड़की ने तेंदुए के हमले से एक पांडा के बच्चे को बचाया था, उस हमले में पांडा का बच्चा तो बच गया लेकिन उस लड़की की मौत हो गई।

तब सारे पांडा काली राख की पट्टियां हाथ में पहनकर उस लड़की के अंतिम संस्कार में आये। जैसे ही सारे पांडा ने अपने आंखें साफ की और एक दुसरे से गले मिले वैसे ही काली राख की पट्टियां एक-दुसरे पर बिखर गयी जिससे उनका वर्तमान स्वरूप बना।

28. पांडा कुछ समय तक सीधे खड़े रह सकते है लेकिन उनके छोटे पिछले पैर इतने मजबूत नही होते है जो उनके शरीर को अधिक देर तक सम्भाल सके।

29. पांडा की हड्डियां उनके आकार के दुसरे जीवों की हड्डियों से दुगुनी भारी होती है।

30. पांडा अधिक तेज नही दौड़ सकते है जबकि काले भालू 35 मील/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते है।

31. पांडा के एक मादा शावक को वयस्क होने में 5 वर्ष जबकि उसके नर शावक को वयस्क होने में 7 वर्ष तक का समय लग जाता है।

32. दुनियाभर में लगभग 240 पांडा को कैद में रखा गया है जो सभी Breeding program (प्रजनन कार्यक्रम) का हिस्सा है।


33. नए जन्में पांडा के आधे से ज्यादा बच्चे उनकी मां द्वारा कुचल दिये जाने की वजह से या फिर बीमारी की वजह से मर जाते है।

34. एक पांडा के फरो की अवैध व्यापार में कीमत 60 हजार से 1 लाख डॉलर तक रहती है।

35. एक वयस्क पांडा का वजन 90-135 किलोग्राम के बीच होता है।

36. पांडा इस पृथ्वी पर लगभग 2-3 मिलियन वर्षो से रह रहे है।

37. एक जायंट पांडा (Gaint panda) के 42 दांत होते है।

38. पांडा अपने पूरे दिन के 14 से 16 घंटे बांस खाने में बिता देता है।

39. चीन में बांस की लगभग 300 प्रजातियाँ मौजूद है। यहां 25 अलग-अलग प्रकार के पहाड़ है, जहा पांडा निवास करते है।

40. पांडा मुख्यतः एरो, अम्ब्रेला और गोल्डन बांस खाना पसंद करते है।

41. औसतन एक पांडा एक दिन में 25-30 पौण्ड बाम्बू खा जाता है |

42. जंगलो में एक समय में एक से अधिक पांडा को एक साथ देखना बहुत ही दुर्लभ होता है।


43. एक पांडा को भी Zoo (चिड़ियाघर) में रखना काफी महंगा पड़ता है।

44. Zoo (चिड़ियाघर) में एक पांडा को रखना एक हाथी को रखने से पांच गुना ज्यादा महंगा होता है।

45. वर्ष 1961 में WWF के निर्माण से अब तक जायंट पांडा (Giant panda) को इसका प्रतीक चिन्ह (Logo) बनाया गया है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.