Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

0
हेलो दोस्तों मेरा नाम है सूरज सिंह राजा और आज हमलोग बाते करने वाले है श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम के बारे में। श्रीकृष्ण से बिछड़ने के बाद राधा का क्या हुआ? और क्यों श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी तोड़ दी?

प्रेम जब भी कभी प्यार और त्याग की बात की जाती है तो सबसे पहले कृष्ण और राधा का नाम आता है। क्योंकि इन दोनों का रिश्ता ही कुछ ऐसा था कि सबसे पहले इन्हीं दोनों का नाम आता है।

क्या भगवान कृष्ण के भक्त जानते हैं कि उनकी प्रिय राधा की मत्यु कैसे हुई थी? और आखिर क्यों श्री कृष्ण ने अपनी बांसुरी तोड़ी थी? राधा भगवान श्रीकृष्ण के बचपन का प्यार थीं। कन्हैया (कृष्ण) जब 8 वर्ष के थे तब से दोनों के बीच प्रेम था। राधा कृष्ण के दैवीय गुणों से परिचित थीं। राधा पूरी ज़िंदगी अपने मन में कृष्ण के प्रति प्रेम की स्मृतियों को बनाए रखा। यही राधा कृष्ण के रिश्ते की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

कृष्ण को केवल दो ही चीजें सबसे ज्यादा प्रिय थीं। एक बांसुरी और दूसरी राधा। ये दोनों चीजें भी आपस में एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई थीं। कृष्ण की बांसुरी की धुन ही ऐसी थी की जिससे वह कृष्ण की तरफ खिंची चली आती थी।

राधा की वजह से ही भगवान कृष्ण हमेशा बांसुरी को अपने पास ही रखते थे। भले ही उन दोनों का मिलन ना हो सका, लेकिन उनकी बांसुरी उन दोनों को हमेशा एक सूत्र में बांधे रखा।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

कृष्ण के जितने भी चित्र या तस्वीरें मिलती हैं, उनमें बांसुरी जरूर रहती है। बांसुरी राधा के प्रति कृष्ण का प्रेम का प्रतीक है। वैसे तो राधा से जुड़ी हुई कई अलग-अलग तरह के विवरण मौजूद हैं, लेकिन उनमें से एक प्रचलित कहानी इस प्रकार है।

कृष्ण से राधा पहली बार तब अलग हुईं, जब मथुरा से कृष्ण के मामा कंस ने बलराम और कृष्ण दोनों को मथुरा आमंत्रित किया। वृंदावन के लोग यह आमंत्रित का यह खबर सुन दुखी हो गए थे।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

मथुरा जाने से पूर्व भगवान कृष्ण राधा से मिले थे। भगवान कृष्ण के मन में चल रही हर गतिविधि को राधा जानती थीं। राधा को अलविदा कह कृष्ण मथुरा के लिए निकल पड़े। राधा से कृष्ण ये वादा करके गए थे कि वो वापस जरूर आएंगे। लेकिन राधा से मिलने कृष्ण वापस नहीं आए।

कुछ समय बाद कृष्ण की शादी भी रुक्मिनी से हो गई। श्रीकृष्ण को पाने के लिए रुक्मिनी ने भी बहुत जतन किए थे। श्रीकृष्ण से विवाह के लिए रुक्मिनी अपने भाई रुकमी के खिलाफ भी चली गईं। कृष्ण से शादी के लिए रुक्मिनी ने श्रीकृष्ण को एक प्रेम पत्र भी भेजा था, प्रेम पत्र में लिखा था कि वह आकर उन्हें अपने साथ ले जाएं। इसके बाद ही कृष्ण ने अर्जुन की मदद से रुक्मिनी के पास गए और उनसे मंदिर में शादी की।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

कृष्ण के वृंदावन छोड़ने के बाद से ही राधा के बारे में कम वर्णन मिलता है। राधा जब कृष्ण से आखिरी बार मिली थी तो राधा ने श्रीकृष्ण से कहा, कि भले ही वो उनसे दूर जा रहे हैं, लेकिन उनके मन में हमेशा कृष्ण उनके साथ ही रहेंगे।

इसके बाद श्रीकृष्ण मथुरा के लिए निकल गए और कंस के साथ-साथ बाकी राक्षसों का भी वध किया। कंस वध के बाद श्रीकृष्ण प्रजा की रक्षा के लिए द्वारका चले गए और द्वारका में द्वारकाधीश के नाम से प्रसिद्ध हुए।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

जब भगवान कृष्ण वृंदावन को छोड़ द्वारका के लिए निकल गए,उस वक़्त से ही राधा की जिंदगी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया था। राधा की शादी एक यादव से हो गई। राधा ने अपने दांपत्य जीवन की सारी रस्में अच्छी तरह निभाई और बूढ़ी हुईं, लेकिन राधा का मन तब भी श्रीकृष्ण के लिए ही समर्पित था। राधा ने पत्नी के तौर पर अपने सारे कर्तव्य पूरे किए। और दूसरी तरफ कृष्ण ने अपने दैवीय कर्तव्य निभाए।

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

राधा अपने सारे कर्तव्यों से मुक्त होने के बाद आखिरी बार अपने कृष्ण से मिलने गई. जब राधा द्वारका पहुंचीं तो उन्होंने कृष्ण के विवाह के बारे में सुना लेकिन राधा दुखी नहीं हुई. द्वारका में जब कृष्ण ने राधा को देखा तो वह बहुत प्रसन्न हुए. राधा-कृष्ण दोनों एक दूसरे से संकेतों की भाषा में काफी देर तक बातें करते रहे. कृष्ण की नगरी द्वारिका में राधा को कोई नहीं पहचानता था. राधा के अनुरोध करने पर श्रीकृष्ण ने उन्हें महल में एक देविका के रूप में नियुक्त किया.

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

राधा पुरे दिन  महल में रहती थीं और महल से जुड़े कार्यों को देखती थीं. मौका मिलने पर वह कृष्ण के भी दर्शन कर लेती थीं. लेकिन द्वारका के महल में राधा ने कृष्ण के साथ पहले की तरह का आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रही थीं, इसलिए राधा ने उस महल से दूर जाना तय किया.राधा ने सोचा कि वह महल से दूर जाकर दोबारा कृष्ण के साथ गहरा आत्मीय संबंध स्थापित कर पाएंगी.

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

राधा को नहीं पता था कि वह कहां जा रही हैं, लेकिन भगवान कृष्ण जानते थे. धीरे-धीरे कर समय बीतता गया और राधा बिल्कुल अकेली और कमजोर हो गई. उस समय उन्हें भगवान कृष्ण की आवश्यकता पड़ी. आखिरी समय में भगवान कृष्ण राधा के सामने आ गए. वहां भगवान कृष्ण ने राधा को उनसे कुछ मांगने के लिए कहा, लेकिन राधा ने मांगने से इंकार कर दिया. भगवान कृष्ण के दोबारा अनुरोध करने पर राधा ने कृष्ण से कहा कि वह आखिरी बार उन्हें बांसुरी बजाते देखना चाहती हैं.

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ी थी बांसुरी? - श्रीकृष्ण के बाद राधा का क्या हुआ? - anokhagyan.in

भगवान कृष्ण ने बांसुरी ली और बांसुरी बेहद सुरीली धुन में बजाने लगे. कृष्ण ने बेहद सुरीली धुन में दिन-रात बांसुरी बजाई, वे तब तक बांसुरी बजाते रहे जब तक की राधा आध्यात्मिक रूप से कृष्ण में विलीन नहीं हो गई. बांसुरी की सुरीली धुन सुनते-सुनते राधा ने अपने शरीर का त्याग कर दिया. कृष्ण जानते थे कि उन दोनों का प्रेम अमर है, बावजूद इसके वे राधा की मृत्यु को बर्दाश्त नहीं कर सके. और कृष्ण ने प्रेम के प्रतीकात्मक अंत के रूप में बांसुरी को तोड़कर झाड़ी में फेंक दी. उसके बाद से भगवान कृष्ण ने पूरी जीवन बांसुरी या अन्य कोई वादक यंत्र नहीं बजाया.

Post a Comment

0 Comments