Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

फुन्डूडज़ी झील | Scared Lake Fundudzi South Africa | एक ऐसी रहस्यमयी झील जिससे आती है अजीबों-गरीब आवाजें

1
आपलोगों ने बहुत रहस्यमयी जगहों और चीजों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। आज के इस लेख में मैं भी आपलोगों को एक ऐसी ही रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसके बारे में आपलोगों न पहले कहीं पढ़ा या सुना नही होगा इस रहस्यमयी झील का नाम फुन्डूडज़ी झील है, ये साउथ अफ्रीका में स्थित है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि जो भी इस झील का पानी पीता है उसकी मौत जो जाती है। साल 1946 में इस झील के पानी का राज जानने आए एक शख्स की मौत हो गई थी।

इस पूरी दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें और चीजें हैं जिनकी सच्चाई आज तक पता नहीं चल सकी है। वैज्ञानिक ने भी उन चीजों या उन जगहों को अच्छी तरह से नही समझ पाए है।

ऐसी ही रहस्यमयी जगहों में से एक है साउथ अफ्रीका का फुन्डूडज़ी झील। साउथ अफ्रीका के फुन्डूडज़ी झील | एक ऐसी रहस्यमयी झील जिससे आती है अजीबो-गरीब आवाजें

इस रहस्यमयी झील का नाम फुन्डूडज़ी झील है, ये साउथ अफ्रीका में स्थित है. झील के पानी का राज जानने आए एक शख्स की साल 1946 में हो गई थी मौत

इस पूरी दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें और चीजें हैं जिनकी सच्चाई आज तक पता नहीं चल सकी है। वैज्ञानिक ने भी उन चीजों या उन जगहों को अच्छी तरह से नही समझ पाए है।

ऐसी ही रहस्यमयी जगहों में से एक है साउथ अफ्रीका का फुन्डूडज़ी झील। साउथ अफ्रीका के इस रहस्यमयी फुन्डूडज़ी झील को श्रापित झील माना जाता है।

इस फुन्डूडज़ी झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि एक कोढ़ी व्यक्ति के श्राप के कारण ये झील रहस्यमयी बन गया। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील में अजीबो-गरीब घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है।

फुन्डूडज़ी झील के पानी को भी रहस्यमयी माना गया है। इस झील की पानी पूरी तरह से साफ होने के बावजूद इसे पीने की कोई हिम्मत नहीं करता है। इस झील के पानी के बारे में ऐसा कहते हैं कि इसका पानी पीने वाला शख्स जिंदा नहीं बचता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बहुत वर्ष पहले फुन्डूडज़ी झील के पास से गुजर रहे एक कोढ़ी ने यहां आस-पास के रहने वाले लोगों से मदद मांगी थी। मगर यहां के लोगों ने उसे खाना खिलाने और आश्रय देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद गुस्से में वह कोढ़ी व्यक्ति ने उन लोगों को श्राप दे दिया और श्राप देकर झील के अंदर घुस गया और अचानक गायब हो गया। 

उस कोढ़ी व्यक्ति का शव आज तक किसी को नहीं मिला। इतना ही नही इस जगह के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां आते ही लोग रास्ता भी भटक जाते हैं। साल 1946 में झील के पानी की सच्चाई का पता लगाने के लिए एंडी लेविन नामक एक शख्स आया था। उसने उस झील से पानी और कुछ पौधे लिए और वापस चलने लगा। कुछ दूर आगे जाने पर उसने देखा कि वह रास्ता भटक गया। ऐसा एक बार नही उसके साथ कई बार हुआ।

बाद में थक हारकर उसने पानी और पौधें फेंक दिए तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। हालांकि एक हफ्ते बाद ही एंडी लेविन की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोग उस झील को श्रापित झील मानने लगे।

फुन्डूडज़ी झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उस झील के अंदर से सुबह के समय में जानवरों, ड्रम बजाने की आवाजें और लोगों की चीखने और चिल्लाने की आवाज़ सुनाई देती हैं।

साउथ अफ्रीका के इस फुन्डूडज़ी झील का निर्माण एक भूस्खलन के दौरान हुआ था। उस भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक गया जिससे इस झील का निर्माण हुआ। इस झील का पानी बिल्कुल साफ है इसके बावजूद इस झील का पानी पीते ही लोगों की मौत हो जाती है। 

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है। लोगों पर कोई विपदा न आए इसलिए अजगर को प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं। वेंदा आदिवासी द्वारा आयोजित इस नृत्य उत्सव में कुंवारी कन्याएं नृत्य करती हैं।

ये भी पढ़ें:-

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.