Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

मोल्योब्का ट्राएंगल एक रहस्य | वो जगह जहाँ घटती है अजीब और रहस्यमयी घटनाएं - anokhagyan.in

0
हेलो दोस्तों आज हमलोग एक ऐसे रहस्यमयी जगह के बारे में बाते करने वाले है, जिसे सुन आपलोग भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते है आज के इस टॉपिक के बारे में।

'बरमूडा ट्राएंगल' का नाम तो आपलोगों ने सुना ही होगा, ये वही जगह है जहाँ से रहस्यमय तरीके से जहाज गायब हो जाते हैं और इसके रहस्य को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है।

मोल्योब्का ट्राएंगल एक पहेली?

बरमूडा ट्राएंगल के जैसा ही एक रहस्यमयी जगह रूस में भी है, जो वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बनी हुई है। हालांकि रूस के इस जगह की कहानी 'बरमूडा ट्राएंगल' से थोड़ी अलग है, लेकिन इसका नाम काफी मिलता-जुलता है। यह जगह एम-ट्राएंगल के नाम से मशहूर है। ये जगह एम-ट्राएंगल से मशहूर क्यों है?, ये भी आपको बता देते हैं, लेकिन सबसे पहले आपलोग ये जान लीजिये की ये अजीबोगरीब जगह असल में है कहां? 

यह एम-ट्राएंगल रूस के पर्म शहर में है। रूस की राजधानी मॉस्को से लगभग 600 मील पूरब की ओर उराल पर्वतों के समीप 'मोल्योब्का' नाम का एक गांव है। और इसी गांव में है एम-ट्राएंगल। दरअसल एम-ट्राएंगल का मतलब मोल्योब्का ट्राएंगल ही है। यह जगह रूस के सबसे रहस्यमय इलाकों में से एक है। 

दुनियाभर में ऐसी कई जगह हैं, जिनका राज आज तक अनसुलझा है। ऐसी ही एक जगह रूस के पर्म शहर में मौजूद है। और इस जगह को कहते है एम-ट्राएंगल।

मोल्योब्का ट्राएंगल कहाँ है?

एम-ट्राएंगल को मोल्योब्का ट्राएंगल के नाम से भी जानते हैं। ये जगह रूस के पर्म शहर में मौजूद है। जिसे 'मोल्योब्का' गांव भी कहते हैं। एक समय ये जगह यहां रहने वाले लोगों के लिए पवित्र थी। लेकिन वक़्त के साथ सब कुछ बदल गया। ये जगह दुनिया भर के लिए एक रहस्य बनकर रह गई।

मोल्योब्का ट्राएंगल एक रहस्य

एम-ट्राएंगल (M-Triangle) के बारे में कई रहस्य हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई इंसान यहां कुछ दिन गुजार ले तो वह बुद्धिमान बन जाता है। यहां आने के बाद ऐसा एहसास होता है जैसे यहां जरूर कोई चमत्कारी शक्ति है। कहा जाता है कि यहां आने वाला गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति भी अपने आप ठीक हो जाता है।

मोल्योब्का ट्राएंगल एक रहस्य्मयी जगह 

इस जगह की सबसे रहस्यमयी बात यहां फोन का काम ना करना है। यहां कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क मौजूद हैं लेकिन फोन नेटवर्क नहीं पकड़ता है। हालंकी गांव के पास एक 'मिट्टी का टीला' जहां पर फोन काम करने लगता है। लेकिन ऐसा सिर्फ इसी जगह पर होता है। इस रहस्यमयी टीले को लोग 'कॉल बॉक्स' के नाम से जानते हैं।

मोल्योब्का ट्राएंगल में U.F.O

इनसब के अलावा एम-ट्राएंगल में बहुत सी 'असामान्य' घटनाएं घटती हैं। जैसे बादलों के बीच से धरती पर प्रकाश की एक किरण-पुंज आती हुई प्रतीत होती है, आसमान में अजीब से चिह्न या अक्षर दिखाई देने लगते हैं। यहां अक्सर उड़नतश्तरियों को भी देखा जा सकता है।

मोल्योब्का ट्राएंगल की रहस्यमयी आवाजें 

आपलोगों की जानकारी के लिए बता दें की मोल्योब्का ट्राएंगल 70 वर्ग मील में फैली हुई है। ये जगह साल 1980 में तब चर्चा में आई थी। जब यहां से रहस्यमयी आवाजें सुनाई देने लगी थी। शोधकर्ताओं ने यहां ट्रैफिक का शोर यानी आती-जाती गाड़ियों की आवाजें रिकॉर्ड की हैं। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि यहां से सड़क करीब 40 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आवाजें यहाँ कहां से आती है इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments