Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया की 5 रहस्यमयी जगहें | 5 mysterious places in the world About In Hindi

2
धरती पर कई ऐसी जगहें है जो बेहद रहस्यमयी हैं और इन जगहों से जुड़े रहस्यों का बारे में विज्ञान (Science) के पास भी जवाब नही है। इन जगहों से जुड़े रहस्य से पर्दा उठाने की जिसने भी कोशिश की उन्हें या तो निराशा हाथ लगी या इनमें से कई लोगों को तो अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी जगहों और चीजों के बारे में बताएंगे, जिन पर यकीन करना आपलोगों के लिए इतना आसान नहीं होगा।

1. Butter Ball (बटर बॉल)

पहले नंबर पर आता है बटर बॉल। बटर बॉल दक्षिण भारत के महाबलीपुरम में भगवान श्रीकृष्ण का ये चमत्कारिक पत्थर मौजूद है। ये पत्थर बेहद विशालकाय है। इस पत्थर को बटर बॉल के नाम से जाना जाता है। इस पत्थर का वजन करीब 50 टन है। इस बटर बॉल पत्थर की चौड़ाई 5 मीटर है तथा इसकी ऊंचाई 20 फीट है। यह बटर बॉल पत्थर करीब 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है।

इस पत्थर में सबसे हैरानी की बात यह है कि ये पत्थर बिना किसी सहारे के टिका हुआ है। ये पत्थर अपने इस हालत में करीब 1200 सालों से है। इस बटर बॉल को बहुत सारे लोगों ने हिलाने की कोशिश भी की। मगर इसे कोई जरा-सा भी खिसका नहीं सका है। यहां तक कि बड़े-बड़े आंधी-तूफान और सुनामी तक का इस पत्थर पर कोई असर नहीं होता है।

2. Stone forest (पत्थर का जंगल)

Stone Forest या पत्थर का जंगल यह चीन के युन्नान प्रांत में है, इस जंगल की एक खास बात ये है कि ये जंगल पेड़ों की जगह सिर्फ पहाड़ों से बना हुआ है। इसलिए इस जंगल को "शिलिन पत्थर वन" के नाम से जाना जाता है। 270 वर्ष पुराना ये शिलिन पत्थर वन 349 किमी तक फैला हुआ है। इस वन के पहाड़ी चोटियों की बनावट ऐसी है कि उसे देखने पर ऐसा भ्रम होता है मानो वह पेड़ हो। दरअसल ये कई पत्थरों से बनी होती है इसलिए इसे देखने पर ऐसा भ्रम होता है।

3. Death valley (मौत की वादी)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में जगह-जगह भारी-भरकम पत्थर पड़े हुए हैं। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि यहां अदृश्य शक्तियां काम करती हैं। तभी इतने सुनसान मरुस्थल में भी अजीबो-गरीब लकीरें लोगो को नजर आती हैं। उन लकीरों को देखने पर ऐसा लगता है कि मानो वहां मौजूद पत्थर चल रहे होते हैं और उनके पीछे लकीर बन जाती है। इन सब बातों में सबसे हैरानी की बात यह है कि इन पत्थरों को घसीटने का कोई निशान नहीं मिलता है। इन पत्थरों को देख कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि भौगोलिक वातावरण के कारण ये पत्थर अपने आप खिसकता है।

4. 'No return' island ('नो रिटर्न' द्वीप)

पूर्वी अफ्रीका के केन्या के Rudolph Lake के पास बना आइलैंड भी काफी रहस्यमयी है। इसे 'No return' island कहते हैं। इस आइलैंड के बारे में ऐसा कहा जाता है कि कई वर्षों पहले इस आइलैंड पर लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन वो लोग सब अचानक रहस्यमयी तरीकें से गायब हो गए। और उनलोगों का पता आज तक नहीं चल पाया है इसलिए इस आइलैंड पर जाने में लोगों को डर लगता है।

5. Minisota devils water fall (मिनेसोटा डेविल झरना)

यह रहस्य भी अमेरिका में एक झरने से जुड़ा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में 'सुपीरियर झील' के उत्तरी किनारे पर Minnesota में जज सी.आर. मैगनेसी पार्क है।

इस पार्क में ख़ूबसूरत लेकिन एक Mysterious waterfall (रहस्यमय झरना) है जो 'Devils catl' (शैतान की कड़ाही) के नाम से जाना जाता है। इस Amazing waterfall (अद्भुत झरना) को लेकर यहां तरह-तरह की चर्चाएं की जाती हैं।

Brul river (ब्रुल नदी) का पानी इस झरने का स्रोत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंगल में झरने का पानी घुमावदार, पथरीले चट्टानी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है। इस झरने से गिरने वाला पानी कहाँ जाता है ये बातें आज तक पता नहीं चल पाया है कि ऊंचाई से गिरने वाला झरने का पानी आखिर जाता कहां है? 

इस जगह पर दो झरने गिरते हैं, लेकिन उन झरनों की पानी की एक धारा नीचे एक गड्ढ़े में आकर गायब हो जाता है। जबकि दूसरे झरने की पानी की धारा सामान्य तरीके से गिरता है। वैज्ञानिक आज तक इस रहस्यमयी झरने से गिरने वाले पानी का पता नहीं लगा पाए हैं कि एक जलधारा कहां जाती है। इस झरने का छोर कहां हैं। इस झरने के बारे में कुछ लोगों का मानना है कि इस झरने का पानी सीधे पाताल लोक जाती है।

ये भी पढ़ें:-

Post a Comment

2 Comments
  1. आपने बहुत ही अच्छी जानकारी शेयर किए हैं।

    ReplyDelete
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.