Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Valentine Day क्यों मनाते हैं? इतिहास, कारण, कहानी | Why celebrate Valentine's Day In Hindi?

0
क्या आपलोग जानते है केई Valentine Day क्यों मनाया जाता हैं? और Valentine Day की History क्या है? अगर नही..तो ये आज का ये लेख आपलोगों के लिए ही है।

हमारा देश भारत अनेकता में एकता का देश है। यहां हर त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हमारा ये देश भारत त्योहारों का देश माना जाता है क्योंकि यहाँ सभी लोग मिल-जुल कर एक साथ सारे त्योहारों को ख़ुशी से मनाते हैं, जैसे- होली, दशहरा, दिवाली, ईद, क्रिसमस आदि.


हमारे देश भारत (India) में जितने भी प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं उन सभी त्योहारों के पीछे एक कहानी होती है, ये सारी कहानियां इतिहास के पन्नो पर लिखी गयी है और ये सभी त्यौहारें सदियों से चली आ रही है, जो हम सभी के बीच एक रिवाज की तरह बन गयी है। इन सभी त्यौहारों को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं।

इन सभी त्योहारों के अलावा एक और ऐसा दिन है जिसे Valentine Day के नाम से जाना जाता है, इस दिन को हम प्यार का दिन कहते हैं और हर साल के फ़रवरी महीने को प्यार का महीना कहते हैं।

लेकिन क्या कभी आपलोगों ने ये सोचा है की 14 फ़रवरी को हम valentine day क्यों मनाते हैं? valentine day मनाने के पीछे की कहानी क्या है? क्यों हर साल 14 फरवरी को ही हमलोग valentine day मनाते है? valentine day का इतिहास क्या है?

अगर इसके बारे में आपलोगों को पता नहीं है तो आज के इस लेख में, मै आपको इसकी कहानी बताऊंगा। इस लेख के माध्यम से हम जानेगें वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? और valentine day की history क्या है?

★ वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? – History of Valentine Day in Hindi?

Valentine day: क्या आपको पता है कि Valentine day एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है। वैलेंटाइन डे का मतलब प्यार का दिन होता है, लेकिन इस प्यार के दिन की कहानी की शुरुआत प्यार से भरा हुआ नहीं है।


इस कहानी की शुरुआत एक दुष्ट राजा और एक कृपालु संत के बिच हुए मुठभेड़ के बारे में है। बताया जाता है कि तीसरी सदी में rome में एक अत्याचारी राजा हुआ करता था जिसका नाम Claudius था।

Claudius का ये मानना था की एक कुंवारा सिपाही एक शादी-शुदा सिपाही के मुकाबले जंग लड़ने के लिए एक उचित और प्रभावशाली सिपाही बन सकता है। क्योंकि जो सिपाही विवाहित होता है उसको हर वक़्त बस इसी बात की चिंता लगी रहती है की जंग में उसके मारे जाने के बाद उसके परिवार का क्या होगा? कौन ख्याल रखेगा उसके परिवार का?

और इसी चिंता की वजह से वो सिपाही जंग में अपना पूरा ध्यान नहीं दे पाता है। यही सोचकर rome के राजा Claudius ने ये ऐलान किया की उसके राज्य का कोई भी सिपाही कभी विवाह नहीं करेगा और जिस किसी ने भी उसके इस आदेश को मानने से इनकार किया तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

राजा Claudius के इस फैसले से सेना के सभी सिपाही दुःखी थे। सिपाहियों को ये भी पता था की ये फैसला गलत है, लेकिन Claudius के डर से किसी ने भी इस ऐलान को न मानने का हिम्मत नहीं किया और उनके इस आदेश का पालन करने के लिए सिपाही मजबूर हो गए।

लेकिन Rome में एक संत थे जिनका नाम था  Valentine. उनको ये नाइंसाफी कतई मंजूर नहीं थी इसलिए उन्होंने राजा Claudius से छुपकर युवा सिपाहियों की मदद करने का फैसला किया और उन सिपाहियों की शादी करवाने लेगे।

सेना के जो भी सिपाही अपने प्रेमिका से शादी करना चाहते थे वो संत valentine के पास मदद मांगने जाते थे और संत valentine उनकी मदद भी करते थे। इसी तरह valentine ने राजा Claudius की सेना के बहुत से सिपाहियों की गुप्त शादी करवा दी।

लेकिन सच ज्यादा दिन तक नहीं छुप नही सकता किसी न किसी दिन वो सबके सामने आकर ही रहता है। उसी तरह संत valentine के इस कार्य के बारे में भी राजा Claudius के कान तक खबर पहुँच ही गयी।

राजा Claudius ने अपने सिपाहियों को आदेश दिया कि वो संत Valentine को गिरफ्तार कर के दरबार में राजा के समक्ष पेश करे। संत Valentine को राजा का आदेश न पालन करने के जुर्म में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई और उन्हें कारागार के अंदर डाल दिया गया।

कारागार के अंदर संत valentine अपनी मौत की तारीख का प्रतीक्षा कर रहे थे और एक दिन कारागृह में  उनसे मिलने जेलर आया, जिसका नाम Asterius था। Rome के लोगों का कहना था की संत valentine के पास एक दिव्य शक्ति थी, उस दिव्य शक्ति का इस्तेमाल करके वो लोगो को रोगों से मुक्ति दिला सकता था।


जब जेलर Asterius को इस बारे में पता चला तो वो तुरंत valentine से मिलने आ गए थे। जेलर Asterius की एक बेटी थी, जो अंधी थी। जेलर valentine के पास जाकर उनसे विन्नती करने लगा की उसकी बेटी की आँखों की रौशनी को अपने दिव्य शक्ति से वापस ला दे।

संत Valentine एक नेक दिल इंसान थे। उनके अंदर सबकी मदद करने की भाव थी। इसलिए उन्होंने जेलर Asterius की भी मदद की और उनकी अंधी बेटी की आँखों को भी अपनी दिव्य शक्ति से ठीक कर दिया।

उस दिन के बाद से संत Valentine और Asterius के बेटी के बीच गहरी दोस्ती हो गयी थी और उन दोनों के बीच की दोस्ती कब प्यार में बदल गयी उन्हें पता ही नहीं चला। Asterius की बेटी को Valentine की मौत होने वाली है ये खबर थी, इस बात को सोच-सोच कर उसको गहरा सदमा लग गया था।

और आखिरकार वो दिन आ ही गया। यानी 14 फ़रवरी का दिन, जिस दिन संत valentine को फाँसी लगने वाली थी। अपनी मौत से पहले valentine ने जेलर से एक कलम और कागज माँगा और उस कागज़ में उसने जेलर की बेटी के लिए अंतिम संदेश यानी अलविदा संदेश लिखा, ✍️ उस संदेश अंत में उसने “तुम्हारा valentine” लिखा था, ये वो शब्द हैं जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

संत Valentine के इस बलिदान की वजह से 14 फरवरी को उनके नाम से Valentine Day रखा गया और 14 फरवरी के इस दिन को पूरी दुनियाभर में सभी प्रेमी जोड़े valentine को याद करते हैं और एक दुसरे के साथ प्यार बाँटते हैं।

14 फरवरी यानी Valentine Day के इस दिन को सभी प्यार करने वाले लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका को फुल, तोहफे और चॉकलेट आदि देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

★ वैलेंटाइन डे का हिंदी अर्थ क्या होता है? - What Is the Hindi meaning of Valentine's Day?

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का दिन एक ऐसा प्रेम दिवस है, जो की यूरोपीय देशों से शुरू हुआ, लेकिन आज के समय में पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। चूँकि ये एक प्रेम दिवस है इसलिए नव युवक/युवती एक दूसरे के साथ इस दिन समय बिताना अधिक पसंद करते हैं।

★ इस साल वैलेंटाइन डे कब है? - When is Valentine's Day this year?

हर साल की तरह इस साल भी वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे को दुनियाभर के लोग एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को परिचित कराते हैं। एक दूसरे बीच प्यार बांटते है।

★ वैलेंटाइन डे किसके साथ मनाये? - With whom do you celebrate Valentine's Day?

हम Valentine Day किसके साथ मनाये? ये बहुत ही अहम् सवाल है। कुछ लोग कहते है कि क्या हम Valentine Day केवल अपने प्रेमिका या प्रेमी के साथ ही मनाएं? इसका सीधा जवाब है नही! क्योंकि Valentine Day आज के समय में केवल प्रेमी-प्रेमियों तक ही सिमित नहीं रह गया है।


वैलेंटाइन डे को हम अपने दोस्तों, परिवारवालों, भाई-बहन सभी के साथ मना सकते है। वैलेंटाइन डे अपने प्यार को जाहिर करने का एक प्रतिक है। वैलेंटाइन डे आज के समय में  प्रेम, स्नेह, करुना और मोहब्बत का दिन बन गया है। इसलिए वैलेंटाइन डे को आप किसी के साथ भी मना सकते हैं।

जैसे- 

1. वैलेंटाइन डे को हम अपने जीवन साथी के साथ प्यार और रिश्तों को मजबूत करने के लिए मना सकते है।

2. इस दिन को हम अपने प्रेमिका/प्रेमी के साथ नए रिश्ते को अटूट बनाने के लिए मना सकते है।

3. Valentine Day को हम अपने दोस्तों के साथ दोस्ती को बढ़ाने के लिए मना सकते है।

4. वैलेंटाइन डे को हम अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्तों की डोर को मजबूत करने के लिए मना सकते है।

अगर मैं इसे आसान भाषा में कहूँ तो आप जिस व्यक्ति की कदर या फिक्र करते हैं उनके साथ आप इस दिन को यानी Valentine Day को अच्छी तरह से celebrate कर सकते हैं।

★ वैलेंटाइन डे कैसे मनाते हैं? - How do you celebrate Valentine's Day?

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का दिन दो प्रेमियों के लिए बहुत ही माईने रखता है। इसलिए पुरे दिन को कैसे बिताएं, किस तरह celebrate करे इसकी तैयारी वो पहले से ही करके रखते हैं।

आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को कुछ ऐसे tips देने वाला हूँ जिन्हें की आप इस valentine day पर अपना सकते हैं और इस सुनहरे दिन को और भी हसीन और यादगार बना सकते हैं।

● ये टिप्स कुछ इस तरह है-

❤️ valentine day के दिन आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं।

💜 इस दिन आप कहीं बाहर खाने यानी Dinner के लिए भी जा सकते हैं।

💛 14 फरवरी को आप किसी थियेटर में फ़िल्म देखने के लिए भी जा सकते हैं।

💚 valentine day के दिन आपलोग वैसे स्थान पर जा सकते है जहाँ आपलोग अपने प्रेमी/प्रेमिका से पहली बार मिलें थे।

💙 इस दिन आप अपने साथी को कोई special या सरप्राइज gift देकर खुश कर सकते हैं।

💝 valentine day के दिन आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए एक अच्छा सा प्रेम पत्र लिख कर दे सकते हैं।

💖 इस दिन आप अपने साथी के साथ समय बिता सकते हैं और उनके साथ बिताए हुए हसीन लम्हों को याद कर सकते हैं।

💗 14 फरवरी valentine day के दिन आप अपने  दुसरे घनिष्ठ मित्रों को अपने घर बुलाकर एक साथ समय बिता सकते हैं और enjoy कर सकते है।

💕 valentine day के दिन प्रेमी couple बाहर कहीं bike ride पर जा सकते हैं या फिर long drive के लिए भी जा सकते हैं।

★ अपने GF/BF के लिए गिफ्ट (Gift for your GF/BF)

वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी से पहले के सप्ताह को यानी 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक के दिन को  खास तरीके से मनाते है। और 7 से 14 तक के हर दिन का महत्व अलग-अलग होता है। अगर आप किसी व्यक्ति से सच्चा प्यार करते है और इन सातों दिनों को स्पेशल बनाना चाहते है, तो उसके लिए उपहार यानी gift सबसे बेहतरीन तरीका है।


मार्केट्स में तरह-तरह की उपहारें आते है, जैसे- Chocolates, Jewellery, Dresses, Books, टेड्डी बियर etc. आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के पसंद के हिसाब से अपना गिफ्ट खरीद सकते है।

★ Valentine Day Week 2022 in Hindi / वेलेंटाइन डे सप्ताह हिंदी में-

ऊपर आपलोगों ने पढ़ा Valentine Day का इतिहास क्या है? उसके बारे में। Valentine day मनाने के सात दिन पूर्व से ही प्यार का सिलसिला शुरू हो जाता है और इन सातों दिनों में लोग अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का जश्न मनाते हैं। ये 7 दिन कुछ इस तरह से है- 

तारिख                                                         दिन

7 फरवरी                                              Rose Day 🌹
8 फरवरी                                        Propose Day 👰
9 फरवरी                                      Chocolate Day 🍭
10 फरवरी                                         Teddy Day
11 फरवरी                                       Promise Day 🤝
12 फरवरी                                            Hug Day
13 फरवरी                                            Kiss Day 💋
14 फरवरी                                    Valentine Day 💝

नोट- मुझे उम्मीद है की आज का ये लेख आपलोगों को  पसंद आया होगा और अब तो आपको ये भी पता चल गया होगा की हम valentine day क्यों मनाते हैं।

मेरा ये हमेशा से कोशिश रहता है कि मैं Readers, पाठकों को किसी भी लेख Valentine’s day in Hindi के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करूँ। जिससे उनको किसी दुसरे sites या फिर internet में उस article के संदर्भ और अधिक खोजने की जरुरत ना पड़ें।


यदि आज का ये लेख Valentine day क्यों मनाया जाता हैं? आपलोगों को पसंद आया है या फिर इस लेख से आपको कुछ सीखने को मिला है तो आप कृपया इस पोस्ट को Social Networks Platforms जैसे - Whatsapp, Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites आदि पर share कीजिये. धन्यवाद....🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 Wish You Happy Valentine Day ❤️❤️❤️❤️



Post a Comment

0 Comments