Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

मच्छर से जुड़े 10 रोचक तथ्य

0
ठंडी की मौसम खत्म हुई नही की मच्छरों का आना शुरू हो गया। बरसात के मौसम में तो मच्छरों की तादात और बढ़ जाती है साथ ही बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचना तो बेहद मुश्किल हो जाता है।

बरसात के मौसम में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां तो एक माहमारी की तरह फैलना शुरू हो जाता हैं। मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि बीमारी प्रमुख हैं।

ये मच्छर देखने में भले ही छोटे से हों, लेकिन इन मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।

आज के इस लेख में आपलोग मच्छरों से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें पढ़कर दंग रह जाएंगे। आज हमलोग जानेगें मच्छरों के बारे में 10 चौकानें वाली बातें।

1. क्या आपलोग जानते हैं कि हमलोगों को जो मच्छर कटता है वो नर मच्छर नही होते। जीं हां, आपने सही सुना। हमलोगों को हमेशा मादा मच्छर ही काटती है। इसके पीछे का कारण यह है कि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की ज़रूरत होती है और वो प्रोटीन उसे इंसानों के खून में मिलता है।


2. क्या आप जानते है कि मादा मच्छर एक वक्त में लगभग 300 अंडे देती है। मच्छरों की आयु 2 महीने से कम होती है। नर मच्छर की आयु 10 दिनों तक और मादा मच्छर की आयु 6 से 8 हफ्ते तक की रहती है।

3. क्या आप जानते है कि मच्छरों के दांत नहीं होते, मच्छर अपने मुंह के नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं। एक मच्छर अपने शरीर के वजन से 3 गुणा अधिक खून पी सकता है।

4. क्या आप जानते है कि अधिक पसीना आने की वजह से भी मच्छर अधिक काटता है। जी हां.. अगर आपको पसीना अधिक आता है, तो आपको मच्छर भी ज्यादा काटेंगे। क्योंकि आपके शरीर के पसीने की महक इन मच्छरों को आपकी ओर खींचती है।


5. जो व्यक्ति बीयर पीता हैं, उस व्यक्ति को मच्छर अपना शिकार ज़रूर बनाती है। क्योंकि एक रिसर्च में साबित हुआ है कि जो लोग बीयर पीते हैं उस व्यक्ति के तरफ मच्छर दूसरों लोगों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही आकर्षित होते हैं।

6. सिर्फ बीयर पीने वाले लोगों को ही मच्छर अधिक नहीं काटते, बल्कि ये गर्भवती महिलाएं और 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे लोगों को ये मच्छर अधिक काटते हैं।

7. क्या आप जानते है कि मच्छर तुलसी के पत्तों से दूर भागते हैं। जी हां..आपके घर में अगर तुलसी का पौधा है, तो इसकी खुशबू से मच्छर आपके आस-पास नहीं आएंगे। 


8. इन मच्छरों को तुलसी के पौधों के अलावा, गेंदे के फूल, लैवेंडर और लहसुन की महक भी पसंद नहीं होती। इसके अलावा ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है उन चीज़ों से भी मच्छर दूर ही रहते हैं।

9. आपलोगों को यह जानकर काफी हैरानी होगी कि मच्छरों की याद्दाश्त काफी तेज होती है। एक रिसर्च के अनुसार यदि आप जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, अगर वो मच्छर बच जाता है, तो वो मच्छर आपके नजदीक कम से कम 24 घंटों तक नहीं मंडराएगा।

10. मच्छर इंसानों के शरीर की महक को अच्छी तरह पहचानते हैं। आपके शरीर की महक से मच्छर पहचान जाते हैं कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं।

Post a Comment

0 Comments