आज तक आपलोगों ने बहुत सारे कुएं को देखा होगा, लेकिन अगर मैं पूछूँ की कुएं के अंदर क्या होता है? तो आपलोग सोचेंगे कि ये क्या मैं पूंछ रहा हूँ, कुएं के अंदर तो पानी ही होता है, हां लेकिन अगर मैं ये कहूँ की इस कुएं में पानी की जगह रौशनी मिलती है तो...जी हां.
पुर्तगाल में एक ऐसा कुआं है जिसमें पानी की जगह वहां पर आपको रोशनी दिखाई देगी, इस कुएं की रौशनी आपको बाहर तक आती दिखाई देगी।
इस दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीजें है जिसके बारे में हमें आज भी पता नही है लेकिन आज के इस लेख में हमलोग जानगे रहस्यमयी कुएं के बारे में। अगर आपको कोई कहे की इस दुनिया में एक ऐसा कुआं है जिसके अंदर से पानी की जगह तेज रोशनी निकलती है तो आपको ये सुनकर कैसा लगेगा।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 5 अनोखे झरने
जी हां ये अजूबा कुंआ पुर्तगाल में पाया जाता है। पुर्तगाल में एक ऐसा कुआं है जिसके अंदर ना ही सूखे पत्ते हैं औऱ ना ही पानी है बल्कि इसमें से केवल रोशनी निकलती है। ये सुनने में अजीब लगात है लेकिन ये सौ प्रतिशत सही है औऱ वहां पर कई सारे लोगों ने जाकर इसकी बातों को सच बताया है।
पुर्तगाल के सिंटारा के नजदीक स्थित एक कुआं है उस कुएं के जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की तरफ आती है। कई सारी शोध के बाद पता चला है कि कुएं के अंदर किसी तरह की कोई प्रकाश जैसी चीजें पाई नहीं गई हैं। इस रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं और इसके इस अद्भुत नजारे को देख हैरान हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 5 रहस्यमयी जगहें
लोग इस कुएं को विशिंग वेल मानते हैं और इसमें एक सिक्का ड़ालकर मन्नत मांगते हैं, हालांकि ऐसा दुनिया के कई सारी जगहों पर भी होता है। ऐसा करने के बारे में कहा जाता है कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। इसके साथ ही इस कुएं को देखने पूरी दुनियाभर से बहुत सारे लोग आते हैं। इस रहस्यमयी कुएं का नाम है लेडीरिनथिक ग्रोटा।
इस कुएं का निर्माण भव्य तरीके से हुआ है। इस कुएं की एक खासियत यह भी है कि इस कुएं के अंदर गैलरी बनी हुई है। इसके अंदर में झांकने पर 9 नंबर की आकृति दिखाई देती है और 9वां स्तर स्वर्ग का माना जाता है। इस कुएं के अंदर कई सुरंगें हैं जहां से रोशनी आती है।
इस कुएं को देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसे पानी के संग्रहण के लिए नहीं बल्कि किसी और उद्देश्य से बनाया गया होगा। इस कुएं के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसकी दीवारें उल्टे टॉवर जैसी लगती हैं और किसी गुप्त रहस्य को बताती हैं।
यह भी पढ़ें:- धरती के 5 रहस्यमयी जगह
आपलोगों को जानकर हैरानी होगी कि इस कुएं के पास की एक औऱ छोटा सा कुआं है और ये दोनों कुएं सुरंगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। ये कुँआ यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.