Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

26 January ! गणतंत्र दिवस क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है | Republic Day 2022

0
गणतंत्र दिवस (Republic Day In Hindi) हिंदुस्तान में यह त्यौहार हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी के इस दिन देशभर में सरकारी अवकाश घोषित होता है। आपलोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल आते होंगे, जैसे गणतंत्र दिवस क्या है? गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया जाता है? आदि। यहां हम आपको भारत के गणतंत्र दिवस (Republic Day) से जुड़े इन्हीं अहम प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं।

★ गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया?

गणतंत्र दिवस (why republic day is celebrated) इसलिए मनाया जाता है क्योंकि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू हुआ था।


इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए 26 जनवरी का दिन इस लिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया था।

★ 26 जनवरी और 15 अगस्त में अंतर क्या है?

गणतंत्र दिवस (Republic Day) इसलिए मनाया जाता है क्योंकि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।


26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत को अंग्रेजों की लंबी गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

★ इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं?

भारत ने पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था। इस हिसाब से इस साल 2021 में भारत 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

★ क्या गणतंत्र दिवस के दिन सार्वजनिक छुट्टी  होती है?

इसका जवाब ‘हां’ गणतंत्र दिवस के दिन भारत में सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद होते हैं। 26 जनवरी के दिन भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है।

★ गणतंत्र दिवस की टिकट कहां से मिलती है?

2021 में गणतंत्र दिवस परेड (republic day parade) की टिकट आप सेना भवन, पार्लियामेंट हाउस, नॉर्थ ब्लॉक, लाल किला, जंतर-मंतर, शास्त्री भवन आदि जगहों से प्राप्त कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments