Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

ये है विश्व का सबसे बुजुर्ग कछुआ, जिसकी आयु है 188 वर्ष - anokhagyan.in

0
 

इस कछुए की आयु है सबसे ज्यादा:- 



आपलोग तो जानते ही होंगे कि कछुए की उम्र सबसे ज्यादा होती है। लेकिन क्या आपलोगों को ये पता है कि दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ या दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ कौन सा है? नही जानते है तो चलिए आज हम बताते हैं आपलोगों को। इस कछुए की उम्र 300 वर्ष तक तो नहीं है लेकिन इसकी उम्र इतनी है कि आपको हैरत होगी। इस कछुए का  नाम जोनाथन है। और इसकी उम्र 188 साल है।

यह वर्ष 1832 में पैदा हुआ था:-


IFS Officer परवीन कासवान का कहना है कि ये कछुआ दुनिया में वर्ष 1832 में आया था। उनका कहना है कि ये कछुआ अभी तक दोनों विश्वयुद्ध (World War) देख चुका है। रूस की क्रांति (Russian Revolution) देख चु़का है। US के 39 राष्ट्रपति तक देख चुका है। और अब कोरोना (Covid-19)। आपलोगों की जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अटलांटिक महासागर (South Atlantic Ocean) में ब्रिटेन के सेंट हेलेना टापू (St. Helena Island) पर रह रहे जोनाथन की आयु लंदन (London) के मशहूर क्लॉक टावर बिग बेन और पेरिस के आइफिल टावर (Eiffel tower) से भी अधिक है।

जोनाथन कई शोध कार्यों में सहायक हो सकता है:-


वैज्ञानिक जोनाथन की लंबी आयु का पता लगाना चाहते हैं। ताकि इस जोनाथन कछुए की मदद से इंसानों की कोशिकाओं में होने वाले म्यूटेशन (Mutations) की वजह पता कर सकें। म्यूटेशन (Mutations) की वजह से कोशिकाएं (Cells) बढ़ती जाती हैं जिससे कैंसर (Cancer) की बीमारी होती है। अगर वैज्ञानिकों को इसकी वजह का पता लग जाती है तो कैंसर (Cancer) को खत्म किया जा सकता है। यहां तक कि इस जोनाथन कछुए का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments