Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

2019 पुलवामा हमला | पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिक - anokhagyan.in

0

पुलवामा हमला कब हुआ? | पुलवामा अटैक कब हुआ?

> 14 फरवरी 2019 को। इस दिन पूरा देश वैलेंटाइन डे मना रहा था, तभी पुलवामा में हुए आतंकी हमले की खबर ने पूरे देश को दहला के रख दिया।


पुलवामा हमले में कितने जवान शहीद हुए थे?

> 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में C.R.P.F के 40 जवान शहीद हुए थे।

पुलवामा हमले का दोषी कौन?

> दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास का नाम सामने आया था।

40 जवान कब शहीद हुए थे?

> पुलवामा हमले में। 14 फरवरी 2019 को।

14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था?

> पुलवामा अटैक।

पुलवामा हमले की जांच कौन कर रहा है?

> पुलवामा हमले की जांच NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी)।

2019 में कितने आतंकी मारे गए?

> 2019 में 31860 आतंकी मारे गए। अगर वर्ष 2019 का आंकड़ा निकाला जाए, तो 2399 आतंकवादी घटनाएं हुई।

पुलवामा अटैक

> 14 फरवरी 2019 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर C.R.P.F के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जानें गई।

यह आतंकी हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के करीब लेथपोरा इलाके में हुआ था।

सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकवादी मारे गए?

> इस सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकवादी मारे गए।

सर्जिकल स्ट्राइक कितने घंटे चला?

> यह सर्जिकल स्ट्राइक रात 12 बजे से सुबह 4:30 बजे तक चला।

सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है?

> यह एक ऐसी सैन्य कार्रवाई होती है, जिसमे एक या उससे अधिक आतंकी जगहों को नुकसान पहुंचाया जाता है।

सर्जिकल स्ट्राइक का ये कार्रवाई आमतौर पर सेना के दो अंगों थल सेना और वायुसेना के तालमेल या फिर एक अंग के जरिये होता है।


★ पुलवामा हमला में शहीद हुए C.R.P.F के 38 जवानों की सूची

1. राठौड़ नितिन शिवाजी
> राठौड़ नितिन शिवाजी महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर की तहसील लोनार के चोरपांगरा गांव के निवासी थे, जो हमले में शहीद हो गए।

2. भागीरथी सिंह
> भागीरथी सिंह पुलवामा हमले राजस्थान के जिले ढोलपुर में जैतपुर के रहने वाले थे।

3. वीरेंद्र सिंह
> वीरेंद्र सिंह उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के मोहम्मद पुर भूरिया गांव में रहने वाले थे।

4. अवधेश कुमार यादव
> अवधेश कुमार यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे।

5. रतन कुमार ठाकुर
> रतन कुमार ठाकुर बिहार के भागलपुर के रतनपुर गांव के रहने वाले थे।

6. पंकज कुमार त्रिपाठी
> पंकज कुमार त्रिपाठी U.P (उत्तरप्रदेश) के महाराजगंज के बेल्हया गांव के रहने वाले थे।

7. जीत राम
> जीत राम राजस्थान के भरतपुर जिले के सुंदरवाली के रहने वाले थे।

8. अमित कुमार
> अमित कुमार U.P (उत्तरप्रदेश) के शामली जिले के रायपढ़ गांव के रहने वाले थे।

9. विजय कुमार मौर्य
> विजय कुमार मौर्य U.P (उत्तरप्रदेश) के देवरिया जिले के छपिया जयदेव गांव के रहने वाले थे।

10. कुलविंदर सिंह
> कुलविंदर सिंह पंजाब के आनंदपुर साहिब के रौली गांव के रहने वाले थे।

11. मनेश्वर बासुमतारी
> मनेश्वर बासुमतारी असम के बासका जिले के कलबारी गांव के रहने वाले थे।

12. मोहन लाल
> मोहन लाल उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बानकोट गांव के रहने वाले थे।

13. संजय कुमार सिन्हा
> संजय कुमार सिन्हा बिहार के पटना में रारगढ़ गांव के रहने वाले थे।

14. राम वकील
> राम वकील यूपी के मैनपुरी के गांव विनायकपुर के रहने वाले थे।

15. नसीर अहमद
> नसीर अहमद जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले से डोडासनबाला के रहने वाले थे।

16. जयमाल सिंह
> ऐसा बताया जा रहा है कि जिस पर बस पर हमला हुआ उसे जयमाल ही चला रहे थे।जयमाल सिंह पंजाब के मोगा जिले के कोटइसेखां के रहने वाले थे।

17. सुखजिंदर सिंह
> सुखजिंदर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के गंडीविंड के रहने वाले थे।

18. तिलक राज
> तिलक राज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढेवा गांव के रहने वाले थे।

19. रोहिताश लांबा
> रोहिताश लांबा राजस्थान के जयपुर के शाहपुरा के रहने वाले थे।

20. विजय सोरंग
> विजय सोरंग झारखंड के गुमला जिले के फारसामा गांव के रहने वाले थे।

21. वसंत कुमार वीवी
> वसंत कुमार वीवी केरल के वायानाड जिले के रहने वाले थे।

22. सुब्रमण्यम जी
> सुब्रमण्यम तमिलनाडु के तूतिकोरिन जिले के सबलापेरी गांव के रहने वाले थे।

23. गुरु एच
> गुरु एच कर्नाटक के मांड्या जिले के गुड़िगेरे गांव के रहने वाले थे।

24. मनोज कुमार बेहरा
> मनोज कुमार बेहरा ओडिशा के कटक के रतनपुर गांव के रहने वाले थे।

25. नारायण लाल गुर्जर
> नारायण लाल गुर्जर राजस्थान के राजसामंद के बिनोल के रहने वाले थे।

26. महेश कुमार
> महेश कुमार U.P (उत्तरप्रदेश) के प्रयागराज के तुड़िहरबादल का पुरवा गांव के रहने वाले थे।

27. प्रदीप कुमार
> प्रदीप कुमार U.P (उत्तरप्रदेश) के शामली के बनत जिले निवासी थे। दो दिन पहले ही प्रादुप कुमार छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर गए थे।

28. हेमराज मीणा
> हेमराज मीणा राजस्थान के कोटा के विनोद कालन गांव के रहने वाले थे।

29. पीके साहू
> पीके साहू ओडिशा के जगतसिंह पुर जिले के रहने वाले थे।

30. रमेश यादव
> रमेश यादव U.P (उत्तरप्रदेश) के वाराणसी निवासी तोफापुर गांव के रहने वाले थे।

31. संजय राजपूत
> महाराष्ट्र के बुल्ढाना जिले के लखनी प्लॉट गांव के निवासी थे।

32. कौशल कुमार रावत
> कौशल कुमार रावत उत्तर प्रदेश के आगरा के केहरई गांव के रहने वाले थे।

33. प्रदीप सिंह
> प्रदीप सिंह U.P (उत्तरप्रदेश) के कन्नौज के तिर्वा के अजान गांव के रहने वाले थे।

34. श्याम बाबू
> श्याम बाबू U.P (उत्तरप्रदेश) के कानपुर देहात जिले के रायग्वान गांव के रहने वाले थे।

35. अजीत कुमार आजाद
> अजित कुमार आज़ाद U.P उत्तरप्रदेश) के उन्नाव के लोक नगर गांव के निवासी थे।

36. मनिंदर सिंह अटरी
> मनिंदर सिंह अटरी पंजाब के गुरदासपुर जिले आर्य नगर गांव के रहने वाले थे।

37. बबलू संतरा
> बबलू संतरा पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पश्चिमी बउरिया के निवासी थे।

38. अश्विनी कुमार काउची
> अश्विनी कुमार काउची मध्य प्रदेश के जबलपुर के कुदावल के रहने वाले थे।

★ वो जवान, जो लापता बताए जा रहे हैं

1. सुदीप बिस्वास
> सुदीप बिस्वास पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के हंसपुकुरिया गांव के रहने वाले थे।

2. शिवचंद्रन सी
> शिवचंद्रन सी तमिलनाडु के अरियालपुर जिले के करगुड़ी गांव के निवासी थे।

3. गोपाल सिंह किरूला
> गोपाल सिंह किरूला उत्तराखंड के अल्मोड़ा के बांद्रा गांव के रहने वाले थे।

Post a Comment

0 Comments