Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

हिन्दुस्तान के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग दिन और भिन्न-भिन्न तरीकों से नए साल का जश्न मनाया जाता हैं। - anokhagyan.in

0

 जहां पूरी दुनिया 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाता है, वहीं सिर्फ भारत एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीको से अलग-अलग समय में अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया जाता है।


हिन्दुस्तान के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग दिन और भिन्न-भिन्न तरीकों से नए साल का जश्न मनाया जाता हैं। - anokhagyan.in

भारत यह एक कृषि प्रधान देश है यहां हर एक क्षेत्र में नये साल का जश्न कृषि आधारित होता है। तो आइए अब हम आपलोगों को बताते हैं की भारत में कब, कहां और किस मौसम में नए साल का जश्न मनाया जाता है।


★ नवसंवत्सर (Neovascular)

चैत्र मास (चैत्र का महीना) की शुक्ल प्रतिपदा (Contest) को नवसंवत्सर (Neovascular) कहते हैं। जब फसल पकना  प्रारंभ होता है, किसानों की मेहनत का फल (fruit of hard work) मिलने का भी यही समय होता है। भारतीय कैलेंडर (Indian calendar) की गणना, सूर्य और चंद्रमा के अनुसार होती है। ऐसा माना जाता है कि विक्रमादित्य के काल में सर्वप्रथम भारत में कैलेंडर (Calendar) अथवा पंचाग (Almanac) का चलन शुरू हुआ। इसके अलावा 12 महीनों का एक साल और सप्ताह में 7 दिनों का प्रचलन भी विक्रम संवत से ही माना जाता है।

★ उगाडी- तेलगू न्यू ईयर (Ugadi - Telugu New Year)

उगाडी यह नए साल का जश्न कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। Telugu New Year हिन्दी के चैत्र महीने और अंग्रेजी के मार्च-अप्रैल के महीने के बीच में पड़ता है।

★ गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa)

चैत्र महीने के पहले दिन यह गुड़ी पड़वा नामक त्योहार मनाया जाता है। मराठी और कोंकनी लोग इसे नए वर्ष के रूप में मनाते हैं। चैत्र महीने के इस दिन मराठी और कोंकनी लोग गुड़ी को अपने घरों के द्वार पर लगाते है।

★ बैसाखी- पंजाबी न्यू ईयर (Baisakhi - Punjabi New Year)

बैसाखी का न्यू ईयर 13-14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह मुख्य त्योहार खालसा के जन्म स्थान और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden temple) में मनाया जाता है। बैसाखी का न्यू ईयर यह त्योहार कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड में भी लोग आयोजित करते हैं।

★ पुथंडु- तमिल न्यू ईयर (Puthandu - Tamil New Year)

तमिल माह चिथिराई (Chithirai) के पहले दिन यानी अप्रैल के मध्य (बीच) में तमिल न्यू ईयर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को Puthandu Vazthukal (पुथंडु वझथुकल) बोलते हैं। नीम के फूल, कच्चा आम और गुड़ से त्योहार का खास डिश (special dish) तैयार किया जाता है।

★ बोहाग बिहू- असामी न्यू ईयर (Bohag Bihu - Assamese New Year)

बोहाग बिहू यह पर्व अप्रैल महीने के मध्य में मनाया जाता है। यह बोहाग बिहू असम का सबसे खास त्योहार है।

★ बंगाली नववर्ष (Bengali new year)

यह बंगाली नववर्ष अप्रैल महीने के मध्य में मनाया जाता है। बंगाल में इस पर्व को पोहला बोईशाख (Pohla Boishakh) कहा जाता है। यह बंगाली नववर्ष बैशाख महीने का पहला दिन होता है। पोहला का अर्थ होता है पहला और बोइशाख यह बंगाली कैलेंडर का पहला महीना है। बंगाली कैलेंडर (Bengali Calendar) हिन्दू वैदिक सौर मास (Hindu Vedic Solar month) पर आधारित है। पश्चिम बंगाल के अलावा यह त्रिपुरा के पहाड़ी इलाकों में भी पोहला बोईशाख (Pohla Boishakh) मनाया जाता है।

★ गुजराती नववर्ष (Gujarati new year)

गुजरात में गुजराती नववर्ष को बेस्तु वर्ष (Good year) कहा जाता है। यह गुजराती नववर्ष दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में तेज बारिश को रोकने के लिए Govardhan (गोर्वधन) पूजा की थी। उसी दिन से आज तक गोर्वधन पूजा के दिन से गुजराती नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है।

★ विषु- मलयालम नववर्ष (Vishu- Malayalam New Year)

विषु यह केरल का नववर्ष है। यह विषु नववर्ष मलयालम महीने मेदम की पहली तिथि को मनाया जाता है। केरल में इस विषु उत्सव यानी नववर्ष के दिन धान की बुआई का काम शुरू होता है। विषु पर्व के अहम पहलुओं (Important aspects) में से एक है- 'विषुकनी (Toxin)' की रस्म, जो घर के सभी लोग निभाते हैं। इस विषुकनी पर्व में घर के लोग सुबह सबसे पहले अपने ईष्ट देवी-देवता (Ishtar) के दर्शन करते हैं।

★ नवरेह- कश्मीरी नववर्ष (Navreh - Kashmiri New Year)

कश्मीर में नया साल यानी नवरेह नव चंद्रवर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह नववर्ष चैत्र नवरात्र के पहले दिन मनाया जाता है। नवरेह का त्योहार यानी नए साल का त्योहार कश्मीरी पंडित बड़े उत्साह से मनाते हैं। नवरेह (नए साल) की सुबह यहां के लोग सबसे पहले चावल से भरे पात्र (Rice pots) को देखते हैं। ऐसा देखना यहां के लोगों के लिए समृद्धशाली भविष्य का प्रतीक माना जाता है।

★ हिजरी-इस्लामिक नववर्ष (Hijri-Islamic New Year)

इस्लामिक वर्ष Muharram (मुहर्रम) के पहले दिन से शुरू होता है। हिजरी एक lunar calendar (चंद्र कैलेंडर) है। Islamic religious festival को मनाने के लिए Hijri calendar (हिजरी कैलेंडर) का ही इस्तेमाल किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments