Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

अटलांटिस शहर | दुनिया की सबसे पुरानी विकसित सभ्यता- anokhagyan.in

0

Scott C Waring नाम के शोधकर्ता (Researcher) एलियंस से जुड़ी शोधकार्यों में काफी लंबे समय से जुड़े हैं। उनका कहना हैं कि ये आकृति पिरामिड की तरह है।

अटलांटिस सभ्यता, प्राचीनतम यानी पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जा रही है। "अटलांटिस सभ्यता" का जिक्र कभी प्लेटो (Plato) ने अपनी रचनाओं में किया था।

ऐसा माना जाता है कि Greek civilization (ग्रीक सभ्यता) का शहर ‘अटलांटिस’ अटलांटिक महासागर में Atlantis (एटलांटिस) नामक एक टापू पर स्थित था। इस शहर का Mention यूनान के दार्शनिक (Philosopher) और गणितज्ञ (Mathematician) प्लेटो की कहानियों (Stories) में मिलता है।

360 BC (ईसा पूर्व) प्लेटो ने इस अटलांटिस सभ्यता को विश्व का सर्वाधिक सभ्य नागरिक सभ्यता का केंद्र माना था। समुद्र में डूबकर एक पहेली बन जाने वाले इस अटलांटिस शहर को पूरे यूरोप का केंद्र भी कहा जाता रहा है।

हाल ही में Google earth program द्वारा कुछ तस्वीरें ली गई हैं, जिसमें समुंद्र के अंदर करीब 8.5-11 मील लंबे-चौड़े ऐसी पिरामिडीय आकृति (Pyramidal shape) दिखी है, जिसे Researcher अटलांटिस शहर कह रहे हैं। वहीं, UFO (Unidentified Flying Object) से जुड़े शोधकर्ताओं का दावा है कि ये पिरामिडीय आकृति दूसरी दुनिया के जीवों का Space shuttle भी हो सकता है।

इस ‘अटलांटिस’ शहर की खोज का दावा किया है Argentina के Marcello Igajusta ने। उन्होंने कहा कि वो एलियंस से जुड़े खोजकार्यों में लगे थे, तभी समंदर में दफन ये पिरामिडीय आकृति उन्हें मिली। Scott C Waring नाम के शोधकर्ता एलियंस से जुड़ी शोधकार्यों में लंबे समय से जुड़े हैं। उनका कहना हैं कि ये आकृति पिरामिड की तरह है। ये पिरामिड 8.5-11 मील लंबा है। उनका कहना है कि ये या तो ये किसी पुरानी सभ्यता का अवशेष है, या फिर किसी एलियंस का Space shuttle।

अगर इस पिरामिड (Pyramid) की लंबाई को 8.5 मील मानें, तो यह पिरामिड दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड है। ये पिरामिड मैक्सिको के पास मिला है। जो माया सभ्यता (Maya civilization) की जगह से ज्यादा दूरी पर नहीं है। हालांकि Varing का कथन है कि इतनी बड़ी आकृति वाला पिरामिड का निर्माण इंसानों के बस की बात नहीं, ये काम जरूर एलियंस का है। उनका कहना है कि हो सकता है कि ये एलियंस (Aliens) का बेस है, जिसमें से हमेशा रोशनी निकलती रहती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Greek philosopher Plato (ग्रीक दार्शनिक प्लेटो) ने करीब 2,600 वर्ष पहले अटलांटिस के बारे में लिखा था। उन्होंने लिखा है की एक द्वीप जो Pillars of hercules (हरक्यूलिस के स्तंभ) के सामने है। Gibraltar के होने के संकेत प्राचीन काल में मिलते रहे हैं। अटलांटिस के बारे में प्लेटो के लिखे को आधार बनाते हुए Researchers ने भूमध्य और अटलांटिक महासागर के किसी हिस्से में इस शहर के होने की संभावना जताई थी। 360 BC में प्लेटो के लिखे 'Dialog' में इस ऐतिहासिक शहर के बारे में जानकारी है। प्लेटो ने लिखा है कि जिस द्वीप को वह अटलांटिस कहते थे वह एक दिन और रात में ही समुद्र में गायब हो गया।

Post a Comment

0 Comments