Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज: ग्लास ब्रिज से स्काई वॉक और वादियों का नजारा - anokhagyan.in

0

 आपलोगों ने इंटरनेट और Socail Media पर सर्फिंग करते हुए China और America के ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) की वीडियो और तस्वीरें जरूर देखी होंगी। इन्हें देखने के बाद आपलोगों का मन भी ऐसी खूबसूरत (Beautiful) जगहों पर जाने का करता होगा।

बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज: ग्लास ब्रिज से स्काई वॉक और वादियों का नजारा - anokhagyan.in

लेकिन आप में से ज्यादातर लोग इन जगहों पर अलग-अलग कारणों से नहीं जा पाएंगे होंगे। पर अब Glass Bridge पर चढ़कर Sky Walk करने और वादियों का नजारा लेने का सपना (Dream) अपने देश में ही साकार होने वाला है। जी हां, बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बनकर तैयार हुआ Glsaa Bridge (ग्लास ब्रिज) कभी भी आपलोगों (सैलानियों) लिए खोला जा सकता है और आप यहां जाकर वादियों का आनंद उठा सकते हैं।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के Dream Project राजगीर नेचर सफारी में यह Glass Bridge (ग्लास ब्रिज) बना हुआ है। ग्लास ब्रिज के अलावा यहां पर आप जू सफारी (Zoo Safari) का भी मजा ले पाएंगे। पहले से ही खूबसूरत (Beautiful), पांच पहाड़ियों से घिरा, गौतम बुद्ध की विरासत को समेटे हुए और बिहार का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीत में Nature Safari चार चांद लगाने का काम करेगा।

◆ ब्रिज के बारे में:-

राजगीर में बना यह ग्लास ब्रिज 200 फीट ऊंचा है यह ब्रिज 85 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े इस ग्लास ब्रिज को चीन के Hangzhou Province (हांगझोऊ प्रोविंस) में स्थित Bridge की Pattern (तर्ज) पर बनाया गया है। Nature Safari को 500 एकड़ में स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मार्ग इलाके में बनाया गया है। इस नेचर सफारी में Glass Bridge के अलावा, Zoo Safari, और Rope Cycling (रोप साइकलिंग) करने की भी सुविधा है। साथ ही बिहार दर्शन और Cafeteria भी आपको कम आकर्षित नहीं करेंगे।

● Nature Safari को लोगों के लिए मार्च महीने तक खोल दी जाएगी

राजगीर में Under Construction (निर्माणाधीन) Nature Safari मार्च तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कहा है कि नेचर सफारी में निर्माण कराए जा रहे Glass floor bridge भी मार्च तक तैयार हो जाएगा।

यह पूल देश का दूसरा इस तरह का पुल है।

मुख्यमंत्री शनिवार को राजगीर पहुंचे और Nature Safari (नेचर सफारी) और Zoo Safari (जू सफारी) के कार्यों का जायजा लिया।

बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज: ग्लास ब्रिज से स्काई वॉक और वादियों का नजारा - anokhagyan.in

मुख्यमंत्री दोनों जगहों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने राजगीर में Nature Safari (नेचर सफारी) के साथ-साथ Zoo Safari (जू सफारी) बनाने की बात कही थी। इसका बेहतर ढंग से निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर इन चीजों को देखने और घूमने से युवा पीढ़ी को प्रकृति के संबंध में काफी जानकारियां मिलेंगी और वे पर्यवारण के प्रति सजग होंगे।


यहां आने वाले Tourists (पर्यटकों) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की स्थायी तैनाती की जाएगी। ताकि Wrong tendency (गलत प्रवृत्ति) का इंसान किसी को नुकसान (तकलीफ) नहीं पहुंचाए। तकनीकी विशेषज्ञों की भी यहां नियमित तैनाती रहेगी। नेचर सफारी में रात में सैर पर पाबंदी रहेगी। बावजूद, यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

● Tourists (पर्यटकों) के ठहराव के लिए कई परियोजनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि राजगीर को देश के बड़े Tourist Hub (टूरिस्ट हब) के रूप में विकसित करने की कड़ी में ही इन सफारियों का निर्माण किया जा रहा है।


Tourists (पर्यटकों) का ठहराव बढ़ाने के लिए यहां कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यहां आने वाले तमाम tourists की बेहतर सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही वैश्विक स्तर (Global Scale) की सुविधाएं दी जाएंगी। राजगीर में स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय हो या पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स एकेडमी हो या अन्य प्रतिष्ठान व सामन्य लोग, सभी को शोधित गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।


Hockey field (हॉकी मैदान) में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने सीधे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को देखने के लिए नेचर सफारी की ओर रुख किया। वे जंगल के बीच प्रकृति की गोद में बन रही नेचर सफारी को देख काफी रोमांचित हुए। Glass floor bridge पर चढ़कर उसका निरीक्षण किया। उसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर से घरेराबंदी के साथ ही टेक्निशियन की तैनाती का आदेश DFO Dr. Neshamani K. को दिया।

● Forest में होंगे Small Bihar (लघु बिहार) के दर्शन

नीतीश कुमार ने कहा कि नेचर सफारी में Swai walk के साथ ही कई तरह के रोमांच से भरे Adventurers की स्थापना की गयी है। बिहार दर्शन के अंतर्गत सूबे के सभी 38 जिलों की धरोहरों (Heritage) की बेहतर प्रदर्शनी होगी।


यह जंगल के बीच लघु बिहार देखने का बेहतर अहसास होगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखी जायेगी। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। इसके लिए यहां पर तेजी से काम चल रहा है। Zoo Safari, Nature Safari के अलावा यहां पर International level sports academy व Sports university का भी निर्माण होना है।

● देश का पहला Sky hanging walk

बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज: ग्लास ब्रिज से स्काई वॉक और वादियों का नजारा - anokhagyan.in

उन्होंने Nature Safari में जीप लाइन, जीप बाइक और Main camp area का निरीक्षण किया। देश का पहला Sky Hanging Walk, Nature Safari (नेचर सफारी) में बन रहा है, जिसका जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया।

● Ground water निकालने पर होगी पाबंदी

आने वाले दिनों में इस इलाके से Ground water (भूमिगत जल) नहीं निकाला जा सकेगा। यह पूरा इलाका ऐतिहासिक है। भगवान बुद्ध व भगवान महावीर के पहले यह मगध की राजधानी हुआ करता था। यहीं से राजधानी परिवर्तन होकर पाटलिपुत्र (पटना) गयी थी। वहां बन रहे बाघ, चीता, हिरण व शेर के बेड़ों को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जल-जीवन हरियाली योजना (Water-Life Greenery Scheme) पर भी तेजी से काम हो रहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है की इससे पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। राजगीर के इलाके में पीने के लिए गंगा नदी का पानी स्वच्छ कर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को Ground Water (भू-जल) के भरोसे नहीं रहना पड़े। जल संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं मौसम अनुकूल खेती व सौर ऊर्जा Solar Energy पर भी बल दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments