Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

धनतेरस का त्योहार कब और क्यों मनाते है? - anokhagyan.in

0
हेलो दोस्तों, आज हमलोग धनतेरस त्योहार के बारे में जानेगें की धनतेरस त्योहार को कब और क्यों मनाया जाता है, तो चलिए आज के इस आर्टिकल को शुरू किया जाए।


धनतेरस, यह त्यौहार हिंदू समाज में धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है।
धनतेरस त्यौहार को कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है।

आज मैं आप लोगों को इसी के बारे में बताने जा रहा हूं कि धनतेरस का त्योहार कब और क्यों मनाया जाता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

धनतेरस त्योहार कब मनाया जाता है?

धनतेरस त्योहार दीपावली के ठीक 2 दिन पूर्व या पहले आता है और इस दिन से ही दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस त्योहार को कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है।

धनतेरस त्योहार क्यों मनाया जाता है?

आप लोगों ने समुद्र मंथन के किस्से तो सुने ही होंगे। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक और पुराणों के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था, उस दौरान समुंद्र से बेहद अनमोल और बेशकीमती वस्तुओं के अलावा शरद पूर्णिमा का चांद और कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय उसके बाद कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि और उसके बाद कार्तिक मास की अमावस्या के दिन धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी। इसी कारण से दीपावली से 2 दिन पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।

इस त्योहार का क्या महत्व है?

इस त्यौहार का हमारे जीवन में यही महत्व है कि हम जो भी कोई कार्य (काम) करें उसे सावधानीपूर्वक से करें। अगर हम कोई भी त्यौहार मना रहे हैं, तो उसे मिल-जुलकर खुशी-खुशी और सब के साथ मनाएं। क्योंकि कोई भी खुशियां बांटने से बढ़ती है।

इस धनतेरस के दिन बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन आप लोग एक बड़ा या छोटा सा बर्तन जरूर खरीदें।


Note:- अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे इस साइट anokhagyan.in को विजिट करें।

Post a Comment

0 Comments