Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

अंतरिक्ष से आ रही है नई आफत-तीन फुटबॉल मैदान जितना बड़ा क्षुद्रग्रह - anokhagyan.in

0
क्या दुनिया खत्म होने वाली है? अंतरिक्ष से आ रही है तीन फुटबॉल मैदान जितना बड़ा क्षुद्रग्रह।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह asteroid कोई पहला asteroid नहीं है, जिसे लेकर भविष्यवाणी जारी की जा रही है।

इस asteroid से पूर्व नासा के वैज्ञानिकों ने यह भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2029 में क्षुद्रग्रह एपोफिस पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उसके बाद फिर भविष्यवाणी की गई कि वग 2068 में पृथ्वी से टकरा सकता है। वर्ष 2029 में यह धरती के 31,000 किलोमीटर के करीब से गुजरेगा। यह दूरी अंतरिक्ष विज्ञान यानी स्पेस साइंस की दुनिया में बहुत कम दूरी मानी जाती है।

इस क्षुद्रग्रह को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस एपोफिस क्षुद्रग्रह से कितना नुकसान हो सकता है।

वैज्ञानिकों द्वारा इस बात को लेकर यह कहना है कि इस क्षुद्रग्रह आकार पृथ्वी से टकराने के चांसेस 1.50 लाख में केवल 1 ही है।

लेकिन इस एपोफिस क्षुद्रग्रह को लेकर सही-सही जानकारी 8-9 वर्ष बाद ही लग सकेगी, जब यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी के कुछ करीब पहुंच जाएगा।

ऐसे में Sun (सूरज) की गर्मी (ताप) के कारण यह एपोफिस नामक क्षुद्रग्रह ने भी अपने रास्ते में थोड़ा सा परिवर्तन या बदलाव किया है।

एपोफिस द्वारा हुए इस प्रक्रिया को यार्कोवस्की प्रभाव कहते हैं। इस प्रक्रिया से क्षुद्रग्रह की गति और दिशा परिवर्तित या बदल जाती है। इसी कारण से अब एपोफिस क्षुद्रग्रह धरती की ओर बढ़ने लगा है।

धीरे-धीरे यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर इसी रफ्तार (तेजी) के साथ यह एपोफिस क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ता रहा, तो 48 वर्ष बाद यानी 2068 में यह पृथ्वी से टकरा भी सकता है।

space.com वेबसाइट के अनुसार space (अंतरिक्ष) में कोई भी पत्थर घूमता है तो सूरज की गर्मी (ताप) उस पत्थर की दिशा में परिवर्तन कर सकती है।

इस एपोफिस क्षुद्रग्रह की खोज वर्ष 2004 में की गई थी। इस एपोफिस क्षुद्रग्रह का आकार 3 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है। नासा के अनुसार यह क्षुद्रग्रह 1200 फीट चौड़ा है।


अगर ये जानकारी अच्छी लगी होतो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे इस anokhagyan.in वेबसाइट को फॉलो और सब्सक्राइब करें।

Post a Comment

0 Comments