Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

बेल्जियम में नीलामी में रेसिंग कबूतर ने बनाया रिकॉर्ड - anokhagyan.in

0
हेलो दोस्तों आज मैं सूरज सिंह "राजा" आपलोगों को एक ऐसे कबूतर के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसे करोड़ों रुपये में बेचा गया। इस कबूतर की कीमत करोड़ों रुपये है।

बेल्जियम का रेसिंग कबूतर, जो सिर्फ 2 वर्ष का ही है उसने Belgian racing pigeon में रविवार को नीलामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस कबूतर का नाम 'न्यू किम' है। यह कबूतर नीलामी में 1.6 मिलीयन यूरो (13 करोड़ 40 लाख) में नीलाम हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

फ्रांस में साल 2018 में आयोजित एक रेस में न्यू किम नामक इस कबूतर ने जीत हासिल की थी।

यहां पर कुल 445 पक्षियों को नीलाम किया गया

मादा (Female) कबूतर की उपेक्षा नर (Male) कबूतर की कीमत अधिक होती है, लेकिन इस बार मादा कबूतर ने रेस (Race) में सबको पीछे छोड़ दिया।

पिछले सप्ताह में इस कबूतर के लिए 1.32 मिलीयन यूरो (1.32 million euro) की बोली गोली लगी थी, जो पिछले वर्ष मार्च में 1.252 मिलीयन यूरो (11 करोड़ रुपये) में नीलाम हुए, Belgium (बेल्जियम) के ही एक कबूतर अर्मांडो की कीमत से अधिक थी।

नीलामी के अंतिम आधे घंटे के दौरान इस कबूतर की कीमत बढ़ गई और नीलामी के अंत में यह कबूतर 1.6 मिलीयन यूरो में बिका और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

'न्यू किम' ने पिछले वर्ष हुए नर कबूतर अर्मांडो (Armando) की नीलामी में लगी 1.252 मिलीयन यूरो की बोली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

अर्मांडो (Armando) को कबूतरों की रेस का 'लुईस हैमिल्टन' माना जाता था।

नीलामी के दौरान दो चीनी खरीदारों ने बढ़-चढ़कर या जोरदार बोली लगाई जो 13 करोड़ 40 लाख रुपये पर जाकर समाप्त हुई।

चीन में कबूतरों की रेसिंग को लेकर काफी क्रेज है। यह खेल यहां हजारों वर्ष पूर्व शुरू की गई थी।

मिंग राजवंश के शासन के दौरान साल 1368 से लेकर 1644 तक कबूतरों की दौड़ (Race) अपने शबाब पर थी।

उस वक्त भी कबूतरों को यूरोप से लाया जाता था।

पीपा के Founder और CEO निकोलस (Nikolas Gyselbrecht) ने कहा, 'यह रिकॉर्ड कीमतें अविश्वसनीय है, क्योंकि यह मादा कबूतर है और अर्मांडो नर है।

आमतौर पर नर कबूतर की कीमत मादा से अधिक होती है। क्योंकि नर कबूतर अधिक कबूतरों को पैदा कर सकता है।

निकोलस का कहना है कि न्यू किम केवल 2 वर्ष की ही है और वह केवल 2018 में रेस में शामिल हुई थी। 
इस रेस में न्यू किम को बेल्जियम के 'Best Young Bird' का टाइटल भी मिला था।

कबूतरों (Pigeons) में 10 वर्ष तक प्रजनन करने की क्षमता होती है।

न्यू किम की नीलामी के लिए 2 नवंबर को 200 यूरो से इसकी नीलामी की शुरुआत हुई थी। नीलामी शुरू होने के 90 मिनट बाद ही दक्षिण अफ्रीकी समूह की ओर से इसकी नीलामी की बोली बढ़कर 1.31 मिलीयन यूरो तक पहुंच गई।

Post a Comment

0 Comments