Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

आर्कटिक टर्न एक घुमक्कड़ पक्षी - anokhagyan.in

0


पूरी
 दुनिया में पक्षियों की एक अलग विशाल और अद्वत संसार बसा हुआ है। इन पक्षियों की दुनिया को ढूंढते-ढूंढते हम ऐसे दुनिया में पहुंच जाते हैं जो रहस्य से भरी हुई है।


भिन्न-भिन्न अविष्कारों के बाद मानव जीवन सरल होता चला गया, लोगों ने अब चलना कम कर दिया है। लेकिन पक्षियों और जानवरों की दुनिया में इन आविष्कारों का कोई वास्ता नहीं है।

आर्कटिक टर्न एक घुमक्कड़ पक्षी - anokhagyan.in

हर वर्ष पक्षी प्रवास पर एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं और अब प्रवास का मौसम शुरू हो चुका है। हर वर्ष कुछ पक्षियों द्वारा तय की जाने वाली दूरी अपने आप में ही आश्चर्य है।


स्टेटिस्टा. कॉम के स्रोतों के अनुसार, कुछ पक्षियों की यात्रा हजारों किलोमीटर लंबी होती है। पूरे वर्ष या साल भर यात्रा करने के मामले में पूरी दुनिया में आर्कटिक टर्न जैसा घुमक्कड़ पक्षी कोई नहीं है।

आर्कटिक टर्न एक घुमक्कड़ पक्षी - anokhagyan.in

यह अकेला ऐसा पक्षी है, जो हर वर्ष 96000 किलोमीटर लगभग 60000 मील की दूरी का सफर तय करता है।

"यह दूरी किसी भी पशु-पक्षी द्वारा एक वर्ष में तय की जाने वाली सर्वाधिक दूरी है।"

यह आर्कटिक टर्न करीब 30 वर्ष तक जीवित रहती है। आर्कटिक टर्न अपने जीवन में जितनी यात्रा करता है, उतने में तीन बार चांद पर जा कर लौट आ जा सकता है।

कई पक्षी ऐसे भी हैं, जिन्हें लंबी दूरी का सफर करना पसंद है। उन पक्षियों में एक सूटी शीयरवाटर का भी नाम शामिल है। 

आर्कटिक टर्न एक घुमक्कड़ पक्षी - anokhagyan.in

आर्कटिक टर्न के बाद यह दूसरा ऐसा पक्षी है, जो सर्वाधिक लंबी दूरी की यात्रा या सफर तय करता है। यह सूटी शीयरवाटर नामक पक्षी वर्ष भर में 64000 किलोमीटर की दूरी तय करता है।


इन पक्षियों की सबसे खास बात यह है कि यह पक्षी झुंड की बजाय अकेले ही इतनी लंबी यात्रा करता है।

आर्कटिक टर्न एक घुमक्कड़ पक्षी - anokhagyan.in

तीसरे स्थान पर है शार्ट टेल्ड शीयरवाटर, जो 43000 किलोमीटर की दूरी पूरे वर्ष भर में करता है।

टैगिंग प्रयोग से यह खुलासा हुआ है कि न्यूजीलैंड में प्रजनन करने वाले पक्षी एक वर्ष में जापान, अलास्का, कैलिफोर्निया तक का सफर तय कर सकता है।

"4 हजार पक्षियों की प्रजातियां नियमित (निश्चित) रूप से  प्रवास करती है। इन पक्षियों की प्रजाति के रूप में कूल पक्षी जगत का यह करीब 40 फीसद है।"

बारटेल्ट गोडविड पक्षी यह बिना रुके 7500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस गोडविड पक्षी की यह दूरी 8 दिनों तक भोजन और आराम के बिना रिकॉर्ड की गई है।

Post a Comment

0 Comments