Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

तुर्कमेनिस्तान के शासक ने अपने कुत्ते की 50 फुट की सोने की मूर्ति बनवाई - anokhagyan.in

0
हेलो दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपलोगों को तुर्कमेनिस्तान के शासक गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसने अपने कुते की सोने की मूर्ति बनवाई है।

तुर्कमेनिस्तान के शासक गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अलबी प्रजाति के अपने कुत्ते की 50 फुट की सोने की मूर्ति बनवाई है।

उसके इस पसंदीदे कुत्ते से मूर्ति राजधानी अश्गाबात के नए इलाके के मध्य (बीच) में बनाई गई है। वर्ष 2007 से तुर्कमेनिस्तान में राज कर रहे इस शासक ने बुधवार को अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की सोने की भव्य मूर्ति का उद्घाटन किया।

गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव, जो तुर्कमेनिस्तान के शासक है, वो अलबी और तुर्कमेन प्रजाति के इस कुत्ते को बहुत लंबे समय से पसंद करते हैं, जो इस देश में ही पैदा होती है।

अलबी प्रजाति के इस कुत्ते को तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा माना जाता है।

तुर्कमेनिस्तान के शासक गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने कुते के इस प्रजाति को समर्पित करके कई कविताएं और किताबें लिखी है।

गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव जो तुर्कमेनिस्तान के शासक है, वो इस कुत्ते की इस प्रजाति को विजय और उपलब्धि का प्रतीक मानते हैं। तुर्कमेनिस्तान के इस शासक ने एक बार अलबी प्रजाति के एक कुत्ते को रूस के राष्ट्रपति को गिफ्ट के रूप में दिया था।

अलबी प्रजाति के इस कुत्ते के मूर्ति पर 24 कैरेट (Gold) सोने की परत चढ़ाई गई


तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने यह बताया कि कुत्ते की यह मूर्ति कांसे की बनी है और इस मूर्ति पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है।

कुत्ते की यह मूर्ति 50 फीट ऊंची है, यह मूर्ति अश्गाबात के जिस इलाके में बनाई गई है वह क्षेत्र सरकारी अधिकारियों के रहने के लिए बनाया गया है।

अश्गाबात इस इलाके में मार्बल से बनी कई इमारतें, पार्क, स्कूल, सिनेमा और खेल के मैदान स्थित है।

एक तरफ जहां तुर्कमेनिस्तान के शासक ने कुत्ते के लिए खजाना खोल दिया है, वही उस देश की जनता गरीबी में अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर है।

तुर्कमेनिस्तान देश में प्रेस की हालत उत्तर कोरिया से भी खराब है। इस देश की अर्थव्यवस्था प्राकृतिक गैस और तेल की वजह से आगे बढ़ रही है।

लेकिन, इन सभी चीजों का फायदा सिर्फ अमीरों को ही हो रहा है। इससे पूर्व तुर्कमेनिस्तान के इस शासक ने वर्ष 2015 में अपनी में सोने की मूर्ति बनवाई थी।

Post a Comment

0 Comments